AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/विरुपाक्ष महादेव प्रखंड में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन संपन्न

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के तत्वावधान में विरुपाक्ष महादेव प्रखंड बिलपांक में त्रिशूल दीक्षा एवं बजरंग दल संयोजक सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर आगामी 29 मार्च को इंदौर के नेहरू स्टेडियम और शिवजी पार्क में आयोजित होने वाले बजरंग दल शौर्य कुंभ की विस्तृत जानकारी दी गई।

- Advertisement -

मुख्य वक्ता के विभाग सह संयोजक राधेश्याम अंजना ने त्रिशूल दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए अधर्म का नाश करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल हिंदू समाज की सुरक्षा और धार्मिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

इस सम्मेलन में विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग सह संयोजक राजाराम ओहरी, जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला सहसंयोजक अंशु टांक, जिला धर्म प्रचार प्रसार प्रमुख पंकज चौहान, जिला सेवा प्रमुख अनिल रौतेला, जिला गौ रक्षा प्रमुख योगेश चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विभाग सह संयोजक राधेश्याम अंजना ने कहा “बजरंग दल इस देश में विश्वास का प्रतीक है। जब कोई मां निश्चिंत होकर अपनी बेटी को स्कूल, कॉलेज या नौकरी पर भेज सके, यह भरोसा समाज में बना रहे, इसके लिए बजरंग दल का सशक्त होना जरूरी है।”
कार्यक्रम में खंड, प्रखंड एवं ग्राम समिति के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया

कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल ने दी।

See also  छत्तीसगढ़ में ईडी का छापा मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही टीम
Share This Article