Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

जिला अस्पताल से चोरी हुई बाइक 24 घंटे के भीतर बरामद, सरगुजा पुलिस ने आरोपी को दबोचा,

Priyanshu Ranjan

होंडा शाइन मोटरसाइकिल झाड़ियों से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार,

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने जिला अस्पताल अंबिकापुर परिसर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर करीब ₹50 हजार कीमत की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, जिला अस्पताल परिसर में ड्यूटी के दौरान खड़ी मोटरसाइकिल को आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी किया था। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।

- Advertisement -

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने समीर अंसारी उर्फ गजनी (22 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मठपारा के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी और आगजनी के कई मामले दर्ज हैं।

सरगुजा पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई पूरी की जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़/सूरजपुर में व्यापारी परिवार को केस वापस लेने के लिए जान से मारने की धमकी, पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोश...
Share This Article