Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रायपुर : छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक बढ़ी

Priyanshu Ranjan

रायपुर, 17 अक्टूबर 2026

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2026 कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित थी। संघ ने संबंधित जिला यूनियनों एवं प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों को पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन प्राप्त करने, उनका निर्धारित समय-सीमा में परीक्षण करने और आगे की प्रक्रिया के लिए अग्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

संघ ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई समय-सीमा का लाभ उठाते हुए 30 अक्टूबर 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें। योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए संबंधित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति से संपर्क किया जा सकता है। योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूर्ण कराने पर जोर दिया गया है।

See also  Ratlam News : हनुमान जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक आयोजन,1 लाख 11 हजार 111 बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ,हज़ारो महिला पुरुष और बच्चे हुए शामिल
Share This Article