Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर में महिला की मौत के बाद बवाल, क्रेशर प्लांट में लगाई आग,तीन अधिकारी बंधक,,,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के कुबेरपुर में एक सड़क हादसे के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। गिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया और क्रेशर प्लांट में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे तीन अधिकारियों को भी बंधक बनाए जाने की खबर है।

- Advertisement -

पहले हुआ सड़क हादसा: जानकारी के अनुसार, संजय जायसवाल की पत्नी चंद्रावती जायसवाल स्कूटी से पूजा का सामान लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

- Advertisement -

फिर सड़क पर उतरे ग्रामीण: महिला की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि आबादी के बीच संचालित क्रेशर और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर उनकी शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई।

क्रेशर प्लांट में आगजनी: विरोध के दौरान आक्रोशित ग्रामीण क्रेशर प्लांट पहुंचे और वहां आग लगा दी। इससे प्लांट को नुकसान पहुंचने की खबर है।

अधिकारियों को बनाया बंधक: स्थिति संभालने पहुंचे एसडीओपी, थाना प्रभारी और तहसीलदार को ग्रामीणों ने घेरकर बंधक बना लिया। उनके साथ कथित तौर पर झूमाझटकी और मारपीट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। हादसे, आगजनी और अधिकारियों के साथ कथित मारपीट के संबंध में पुलिस और प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

See also  अंबिकापुर में सनसनीखेज घोटाला: 6.25 एकड़ रिंग बांध तालाब सिमटकर मात्र 57 डिसमिल, फर्जी मृत्यु प्रमाण-पत्रों से आजाद इराकी के नाम कब्जा! BJP नेता कैलाश मिश्रा का बड़ा खुलासा,,,
Share This Article