AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News : हनुमान जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक आयोजन,1 लाख 11 हजार 111 बार सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ,हज़ारो महिला पुरुष और बच्चे हुए शामिल

Admin
By Admin

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम,12 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रतलाम में सेवावीर कल्याण समिति द्वारा एक भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक रूप से एक लाख ग्यारह हजार एक सो ग्यारह (1,11,111) हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

- Advertisement -

इस आयोजन में महिला, पुरुष, बच्चे सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता की और पूरे जोश और भक्ति भाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया। शहर का माहौल पूरी तरह से धर्ममय हो गया और श्रद्धालुओं में हनुमान जी के प्रति असीम आस्था और भक्ति का संचार देखने को मिला।

सेवावीर कल्याण समिति द्वारा यह आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष हनुमान जयंती पर समिति ने 51,000 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी स्थापित किया था। इस बार का लक्ष्य न केवल संख्या में बड़ा बल्कि यह समाज को एक नई ऊर्जा और धार्मिक चेतना से भरने का प्रयास भी है। इस बार की संख्या उससे भी दुगुनी रही, जिससे आयोजन को और अधिक ऐतिहासिक बना दिया।

See also  Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर 19 साल बाद बन रहा है अत्यंत ही शुभ संयोग, इन कामों को करने से मिलेगा कई गुना अधिक लाभ
Share This Article