Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

कुपोषण और एनीमिया पर सख्त हुईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश,

Priyanshu Ranjan

विभागीय समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी निरीक्षण, पोषण वाटिका, मुनगा पौधारोपण और बाल विवाह रोकथाम पर विशेष जोर,

सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विभागीय समीक्षा बैठक में कुपोषण और एनीमिया की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

बैठक में मंत्री ने कहा कि कुपोषण और एनीमिया जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार लाया जा सके।

- Advertisement -

आंगनबाड़ी केंद्रों की नियमित निगरानी पर जोर

समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण, पोषण वाटिका के विकास, मुनगा (सहजन) पौधारोपण, गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार की उपलब्धता, बाल विवाह रोकथाम तथा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य तथा पोषण स्तर में सुधार के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है।

See also  चिरमिरी में पानी की बर्बादी का आलम, नाले में बह रहा है लाखों रुपये का शुद्ध पेयजल
Share This Article