Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बारिश के बीच अलर्ट मोड में प्रशासन, कलेक्टर रेना जमील ने कृष्णपुर और बतरा जलाशय का किया निरीक्षण,

Priyanshu Ranjan

जलस्तर की सतत निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अगले सत्र में डिसिल्टिंग प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश; जिला कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय,

सूरजपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने गुरुवार को कृष्णपुर एवं बतरा जलाशय का निरीक्षण कर जलस्तर, सुरक्षा व्यवस्थाओं और जलाशयों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलस्तर की सतत मॉनिटरिंग करने, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा आगामी सत्र के लिए डिसिल्टिंग (गाद निकासी) का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।IMG 20260723 WA0017

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जलाशयों के जलस्तर पर नियमित निगरानी रखी जाए और आवश्यकता पड़ने पर समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

- Advertisement -

कलेक्टर ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीएम), तहसीलदारों तथा मैदानी अमले को पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में जनसुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्राकृतिक आपदा अथवा किसी भी आपात स्थिति की सूचना देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। नागरिक किसी भी आपदा संबंधी सूचना के लिए 07775-266116 पर संपर्क कर सकते हैं।

See also  ये जश्न है या गुंडागर्दी! जन्मदिन का केक काटने के लिए गाड़ियों से जाम की सड़क
Share This Article