Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

प्रतापपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 8.305 किलो गांजा जब्त; 4 लाख की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था गांजा, बिना नंबर प्लेट की बाइक से तस्करी का खुलासा; एक आरोपी अब भी फरार,

सूरजपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो 305 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में जिलेभर में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 19 जुलाई 2026 को थाना प्रतापपुर पुलिस ग्राम गोटगवां में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अंबिकापुर की ओर से बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।

- Advertisement -

डिक्की और बैग से मिला 8.305 किलो गांजा

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की और आरोपी के बैग से 8 किलो 305 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रमेशचंद्र निषाद (39 वर्ष) निवासी राघौपुर, जिला बांदा (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई। उसने पुलिस को बताया कि वह यह गांजा ओडिशा से उत्तर प्रदेश लेकर जा रहा था।

See also  संसद भवन के सामने शख्स ने खुद को आग लगाई

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने मौके से गांजा और तस्करी में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रतापपुर निरीक्षक नरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक विवेक खलखो, पीएसआई सम्पत मरावी, विकास गजेन्द्र, प्रधान आरक्षक अलबिनुस तिर्की, विनोद परीड़ा तथा आरक्षक नौशाद, प्रकाश साहू और राजेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article