Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सरगुजा पुलिस की साइबर तैयारी और मजबूत, CCTNS कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला

Priyanshu Ranjan

GRM, MRM, FIR Conversion, SAMANVAYA और CyTrain पोर्टल की कार्यप्रणाली समझाई गई

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस की साइबर अपराधों से निपटने की तैयारियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के सभी थानों में कार्यरत CCTNS कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में आधुनिक साइबर अपराधों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

- Advertisement -

कार्यशाला का आयोजन डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के दिशा-निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसिंग में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

- Advertisement -

प्रशिक्षण में GRM, MRM, FIR Conversion, SAMANVAYA और CyTrain जैसे महत्वपूर्ण डिजिटल पोर्टल्स के उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। विशेष रूप से साइबर ठगी से जुड़े मामलों में संदिग्ध बैंक खातों को होल्ड अथवा फ्रीज कराने, पीड़ितों की ठगी गई राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया तथा ऑनलाइन प्राप्त शिकायतों को FIR में परिवर्तित करने संबंधी तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया।

इसके साथ ही अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों से संबंधित जानकारी साझा करने और विभिन्न डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से साइबर अपराध की जांच एवं कार्रवाई को प्रभावी बनाने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

कार्यशाला के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पुलिसिंग में इन तकनीकी प्रणालियों का शत-प्रतिशत एवं सही उपयोग सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य साइबर अपराधों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करना, जांच प्रक्रिया को प्रभावी बनाना और साइबर ठगी के पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत दिलाना है।

See also  प्रेमनगर में पुलिस का शिकंजा, 44 लाख का गांजा जब्त; बोलेरो छोड़कर भाग रहा तस्कर गिरफ्तार,

सरगुजा पुलिस की इस पहल से थानों में कार्यरत CCTNS ऑपरेटरों की तकनीकी दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ साइबर अपराधों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया को और मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

Share This Article