Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर में नाबालिग बाइकर्स पर पुलिस का शिकंजा, 4 पकड़े; वाहन मालिकों पर केस

Priyanshu Ranjan

एसपी योगेश पटेल के निर्देश पर चेकिंग अभियान, नाबालिगों को बाइक देने वाले अभिभावकों को पुलिस की कड़ी चेतावनी

सूरजपुर। नाबालिगों के वाहन चलाने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सूरजपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस चेकिंग के दौरान चार नाबालिगों को मोटरसाइकिल चलाते पकड़ा गया, जिसके बाद संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देश पर जिले में यातायात पुलिस और थाना पुलिस द्वारा लगातार वाहन जांच की जा रही है। इसी दौरान चार नाबालिग मोटरसाइकिल चलाते मिले। पकड़े गए वाहनों के क्रमांक CG 29 AE 5054, CG 16 CU 4636, CG 29 AD 3382 और CG 29 AH 5698 हैं।

- Advertisement -

परिजनों को बुलाकर दी समझाइश

नाबालिगों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर कम उम्र में वाहन चलाने से होने वाले दुर्घटना के खतरे और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। संबंधित वाहन स्वामियों के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय ने अभिभावकों से अपील की कि निर्धारित आयु पूरी होने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद ही बच्चों को वाहन चलाने दें।

नाबालिग को बाइक देना पड़ सकता है भारी

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नाबालिग को वाहन देना केवल उसकी सुरक्षा के लिए जोखिम नहीं है, बल्कि वाहन स्वामी या अभिभावक को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पुलिस के अनुसार ऐसे मामलों में नियमानुसार 25 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

See also  नई न्याय संहिता पर सरगुजा पुलिस की प्रदर्शनी का मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने किया अवलोकन

पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सुविधा या जिद से ज्यादा उनकी और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Share This Article