Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

लिव इन में गर्भवती प्रेमिका की हत्या ,जानें पूरा मामला

Aaj 24
By Aaj 24

सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के में लिव इन रिलेशन में रह रहे एक युवक ने अपनी 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध था। युवती के प्रेग्नेंट हो जाने पर एक महीने पहले ही दोनों ने शिवमंदिर में शादी की और कोर्ट में एग्रीमेंट किया। प्रेमी को शक था कि युवती का किसी और के साथ संबंध है और बच्चा भी किसी और का है। इसी शक की वजह से उसने प्रेमिका की हत्या कर दी। मामला ग्राम जयपुर का है।

- Advertisement -

अमित शाह बोले-AAP का मतलब झूठ, फरेब, धोखा

- Advertisement -

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अनिल सिंह यादव है। इस हत्याकांड के सिलसिले में इससे पूछताछ जारी है।

जानकारी के मुताबिक, दरिमा थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयपुर निवासी अनिला सिंह (22) 8 माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम करीब 8 बजे किसी का फोन आने पर वह घर से गांव में जाना बताकर निकली थी। रात 10 बजे तक वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे फोन किया। अनिला सिंह ने बताया कि वह कुछ देर में आ रही है। वह काफी देर तक नहीं लौटी और दूसरे दिन उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में मिला था।

See also  गुरु रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी 'समरसता संकल्प अभियान', 20 फरवरी 2027 तक होंगे सामाजिक समरसता के कार्यक्रम,
Share This Article