Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अमित शाह बोले-AAP का मतलब झूठ, फरेब, धोखा

Aaj 24
By Aaj 24

नई दिल्ली।’ केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज रोहिणी की रैली में कहा कि केजरीवाल कहते थे कि यमुना के पानी को लंदन की थेम्स नदी जैसा बना देंगे और वे खुद उसमें डुबकी लगाएंगे। लेकिन केजरीवाल ने आज तक डुबकी क्यों नहीं लगाई?

- Advertisement -

शाह ने कहा कि AAP का मतलब है झूठ, फरेब और धोखा। केजरीवाल ने यमुना को प्रदूषित करके दिल्ली वालों को प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर किया है। जल बोर्ड के साफ पानी देने के सारे पैसे AAP ने भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिए हैं।

- Advertisement -

ये जश्न है या गुंडागर्दी! जन्मदिन का केक काटने के लिए गाड़ियों से जाम की सड़क

उन्होंने कहा कि केजरीवाल चुनाव जीतने के लिए झूठ बोलना बंद करो। ये कहते हैं कि भाजपा वालों ने दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हरियाणा से यमुना में जहर मिलाया है।

शाह ने कहा- केजरीवाल बताएं कौनसा जहर मिलाया है, कौनसी लेबोरेटरी में टेस्ट कराया है, उसका नाम बताइए। केजरीवाल चुनाव में अपनी हार को जान गए हैं इसलिए इतनी हल्की राजनीति कर रहे हैं।

See also  सोपोर एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर सर्च ऑपरेशन जारी
Share This Article