AAJ24

[state_mirror_header]

चिरमिरी छोटा बाज़ार में गंदा पानी और अवैध गतिविधियाँ जारी, स्थानीय जनता ने कार्रवाई की मांग की,

Priyanshu Ranjan

रिपोर्टिंग: अंजन मुखर्जी

- Advertisement -

चिरमिरी के छोटा बाज़ार क्षेत्र में गंदा पानी, अवैध धंधों और प्रशासनिक लापरवाही की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नाली के भीतर बिछी खराब पाइपलाइन से गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है, जिसके कारण सैकड़ों लोग पीलिया और टाइफॉयड से पीड़ित हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मौतें भी हो चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं।

- Advertisement -

बिजली चोरी और अवैध कारोबार भी खुलेआम जारी हैं। महीनों से स्ट्रीट लाइटें लगातार जलने से सरकारी धन का नुकसान हो रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद नगर निगम और बिजली विभाग द्वारा स्थिति में सुधार नहीं किया गया है।

स्थानीय जनता ने मांग की है कि खराब पाइपलाइन को नाली से हटाकर साफ-सुथरी जगह पर बिछाया जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो।

 

See also  सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित जीवन : सूरजपुर SSP का ‘सुगम सफर अभियान’ में ग्राम स्तर तक जागरूकता का संकल्प...
Share This Article