Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

जनजातीय गौरव दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

Priyanshu Ranjan

लोक भवन में चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, प्रदेशवासियों को दी जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर, 15 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने लोक भवन में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

- Advertisement -

राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे जनजातीय गौरव दिवस की प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विशेष रूप से जनजातीय समाज के भाई-बहनों को इस गौरवपूर्ण अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

- Advertisement -

भगवान बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष, साहस और नेतृत्व से जनजातीय समाज में स्वाभिमान, अधिकारों और स्वतंत्रता की चेतना जागृत की। उनका जीवन और योगदान देश के इतिहास में सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोक भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

See also  सोशल मीडिया टिप्पणियों को लेकर भाजपा नेता धीरज सिंह और इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो आमने-सामने, मामला कोतवाली पहुंचा
Share This Article