AAJ24

[state_mirror_header]

MP/चैक-मैट का लक्ष्य लिए उज्जैन पहुंचे राष्ट्रीय-अतंराष्ट्रीय खिलाड़ी, दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन हुए रोचक मुकाबले-चार महिला ऑर्बिटर कर रही हैं पहले अंतरराष्ट्रीय रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का संचालन

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

उज्जैन 22 मार्च – उज्जैन में पहली बार फर्स्ट रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया गया। बुद्धि और विवेक के इस खेल शतरंज में पांच साल से लगाकर 90 साल तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और एमपी चैस एडहॉक कमेटी के तत्वावधान में उज्जयिनी शतरंज संघ, उज्जैन द्वारा आयोजित की गई है। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन पांच राउंड के मुकाबले आयोजित किए गए। हर मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपने कॉम्पिटिटर को चैक मैट करने का कोई अवसर नहीं छोड़ा। हर एक राउंड के बाद खिलाड़ियों की जीत के साथ उनकी रैटिंग बढ़ती रही। इस स्पर्धा में ग्रेंड मास्टर, फिडे मास्टर, आईएम, सीएम सहित करीब 250 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

- Advertisement -

इसके पहले शनिवार को फर्स्ट रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि स्वामी परमानंद महाराज, मध्यप्रदेश शतरंज कमेटी के पदाधिकारी व इंटरनेशलन मास्टर अक्षत खंपरिया, ग्रेंड मास्टर हिमांशु शर्मा, फिडे मास्टर प्रसन्नजीत दत्त, भारत के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं ओरियंटल यूनिवर्सिटी के कुलगुरू डॉ. सुनील सोमानी, एमपी चैस एडहॉक कमेटी के सदस्य अनिल फतेचंदानी, उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ, सचिव महावीर जैन, टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ. ए.के. पाल उपस्थित थे। जिनका स्वागत संस्था सदस्यों द्वारा किया गया

बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक

फर्स्ट रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट को संबोधित करते हुए अतिथियों ने अपनी अपनी शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि स्वामी परमानंद महाराज ने कहा कि ये जो जीवन हम जी रहे हैं, ये एक शतरंज है। इसको भी हमें इसी तरह प्लानिंग के साथ अच्छे से जीना चाहिए। इंटरनेशनल मास्टर अक्षत खंपरिया ने कहा कि ये गर्व की बात है, इसमें इंटरनेशनल मास्टर, ग्रेंड मास्टर, फिडे मास्टर खेल रहे हैं। ये उज्जैन के बच्चों के लिए रैटिंग इंप्रूव करने का अच्छा अवसर होगा। उन्होंने खिलाड़ियों के पैरेंट्स से कहा कि ये खेल धेर्य का है, इसमें एकदम से रिजल्ट नहीं आता, इसलिए अपने बच्चों का हौसला बढ़ाते रहें। राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. सुनील सोमानी ने कहा कि आज भारत में 94 ग्रेंड मास्टर हैं, जल्द ही हम न सिर्फ 100 का आंकड़ा पार करेंगे बल्कि विश्व में सर्वाधिक ग्रेंड मास्टर भी भारत से ही होंगे। ग्रेंड मास्टर हिमांशु शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज खेल की बारिकियां बताई। उन्होंने कहा कि शतरंज खेल में ये देखना जरूरी नहीं है, आप क्या कर रहे हैं, बल्कि ये देखना जरूरी होता है आपका विपक्षी क्या रह रहा है। अगर आप उसको देखकर आगे बढ़ेंगे, तो निश्चित रूप से शतरंज की एक अच्छी बाजी खेल पाएंगे। त्रिपुरा से स्पर्धा में आए फिडे मास्टर प्रसन्नजीत दत्त ने कहा कि आज के समय में शतरंज खिलाड़ियों को सपोर्ट की जरूरत ज्यादा है। मैं स्वयं आज खिलाड़ियों को कोचिंग देता हूं। खिलाड़ियों के पीछे अगर कोई खड़ा होगा, तो खिलाड़ी अपना खेल और बेहतर तरीके से खेल सकेंगे। बेल्जियम से आई विदेशी मेहमान फेबियन ने भी उज्जैन में आयोजित टूर्नामेंट की तारीफ की और खेल के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ ने दिया। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर रमेशचंद्र शर्मा और सूरजभान सिंह चंदेल भी उपस्थित रहे।

See also  लोकायुक्त उज्जैन की बड़ी कार्रवाई :कनेरी ग्राम पंचायत का सचिव साढ़े चार हज़ार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार,भवन निर्माण अनुमति व नामांतरण के लिए मांगे थे रुपए

मोहरें चलकर की स्पर्धा की शुरूआत

फर्स्ट रायसोनी मेमोरियल इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का शुभारंभ अतिथियों ने बिसात पर जमीं मोहरों को चलकर किया। इसके बाद स्पर्धा के औपचारिक शुरूआत की घोषणा मुख्य अतिथि स्वामी परमानंद महाराज द्वारा की गई। इस स्पर्धा की खास बात ये है कि इसमें आर्बिटर की भूमिका में सभी महिलाएं हैं। चीफ आर्बिटर के तौर पर आईए कंचना चौधरी, डिप्टी आर्बिटर आईए नागालक्ष्मी नागापुरम, एफए शिखा पलटा, और एसएनए हिमानी बजाज उपस्थित रहीं।

आज को होगा प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन

इस स्पर्धा में मध्य प्रदेश के 24 शहरों सहित भारत के कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खास तौर से हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ,़ बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र राज्य के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। शनिवार को हुए पांच राउंड के बाद रविवार की सुबह 10 बजे स्पर्धा के छठें राउंड से स्पर्धा की शुरूआत होगी। प्रतियोगिता का नौवां और अंतिम राउंड दोपहर 03ः30 बजे से आरंभ होगा। इसके पश्चात शाम 05.00 बजे समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सभी विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उज्जयिनी जिला शतरंज संघ के सचिव महावीर जैन ने सभी से अपील की है कि वे आयोजन स्थल पर पहुंच कर इस रोमांचक खेल का मजा लें। उज्जयिनी शतरंज संघ के अध्यक्ष संदीप कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों के लिए 200000 (दो लाख) रूपए के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। साथ ही खिलाड़ियों को 80 आकर्षक ट्रॉफियां व मैडल्स प्रदान किए जाएंगे।

चेस डॉट कॉम के इंडिया हेड भी पहुंचे

See also  रतलाम के आरोग्यम हॉस्पिटल में गूंजी सफलता की तालियां ; शहर के प्रसिद्ध और वरिष्ठ चिकित्सक डा. तरुणेंद्र मिश्र के डीएम कार्डियोलॉजी के चयन पर शुभकामना समारोह का आयोजन

चेस डॉट कॉम के इंडिया हेड राकेश कुलकर्णी भी उज्जैन में आयोजित चेस प्रतियोगिता में पहुंचे। उन्होंने चौथे राउंड की स्पर्धा का शुभारंभ करते हुए प्रतियोगिता का अवलोकन किया ओर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

पहले दिन का परिणाम

पहले दिन के मुकाबले में चौथे राउंड की स्पर्धा तक रोहतक से आए ग्रेंड मास्टर हिमांशु शर्मा, खंडवा के वैभव तोमर और कटनी के प्रखर बजाज संयुक्त रूप से 04 अंकों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं।

Share This Article
Follow:
वर्ष-2012 से निरतंर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विगत 15 वर्षों आज का दिन न्यूज, बीबीसी टाइम्स इन, दैनिक समाचार पत्रों सहित अन्य समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल आज 24 इन न्यूज केभूमिका का निर्वहन। वर्ष-2022में श्रम जीवी पत्रकार संघ पत्रकार के अलावा भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के सक्रिय सदस्य। Contact : +91-6268143141 E-mail : bharatsharma7658@gmail.com