Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सीतापुर में करीब 1 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, दूसरा आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

Priyanshu Ranjan

जाजपुर से पकड़ा गया आरोपी, करीब 46 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण पहले ही हो चुके हैं बरामद; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अंबिकापुर। सीतापुर में ज्वेलरी कारोबारी के बैग से करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को जाजपुर, ओडिशा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से वारदात को अंजाम दिया था। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई को सीतापुर हाईस्कूल के पास ज्वेलरी दुकान के बाहर स्कूटी से ज्वेलरी कारोबारी का बैग चोरी कर लिया गया था। बैग में करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बताए गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

- Advertisement -

पहले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मिले थे लाखों के आभूषण

मामले में पुलिस ने पहले आरोपी दास नागेश्वर को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही और जांच के दौरान पुलिस ने करीब 46 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए थे। बरामद सामान में लगभग 300.92 ग्राम सोने के आभूषण और 1 किलो 168 ग्राम चांदी के आभूषण शामिल हैं।

जाजपुर से दूसरा आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी की पहचान शंकर प्रधान उर्फ बिन्नू (30 वर्ष), निवासी पुरबो कोट, थाना कोरई, जिला जाजपुर, ओडिशा के रूप में की। पुलिस टीम ने संभावित ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए उसे जाजपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

See also  साइबर ठगी से बचाव के लिए पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, OTP-QR कोड फ्रॉड से लेकर डिजिटल अरेस्ट तक समझाए खतरे,

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान BNS की धारा 111(2) और 3(5) भी जोड़ी है। पुलिस अब मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में चोरी किए गए शेष आभूषणों की बरामदगी और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

Share This Article