Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News:साइंस की छात्रा ने खाई सल्फास : BJP नेता की बेटी की इलाज के दौरान मौत,12वीं में कम नंबर आए

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम, 20 जून। नामली के समीपस्थ गांव पंचेड़ की रहने वाली छात्रा पूजा ने बीती शाम सल्फास की गोली खाली।
हायर सेकेंडरी की परीक्षा में कम अंक आने के बाद से डिप्रेशन में थी। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा किसान मोर्चा नामली मंडल के पंचेड़ निवासी अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी की बेटी पूजा ने गुरुवार की शाम को गेहूं में रखने की सल्फास खाली थी। इस दौरान मां कहीं पास में गई थी। जब मां आई तो उन्हें जानकारी दी कि घबराहट हो रही है। मैंने सल्फास खाली। तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां पर ईलाज के दौरान मौत हो गई। पीएम के पश्चात शुक्रवार को शव परिजनों को सौपा गया। गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

पूजा चौधरी साइंस बायो की छात्रा थी। उसको उम्मीद थी कि हायर सेकेंडरी में अच्छे अंक मिलेंगे, लेकिन अंक कम मिले। इस टेंशन में निरंतर रहने के बाद वह डिप्रेशन में चली गई और आत्मघाती कदम उठा लिया। छात्रा पूजा की अभिलाषा डॉक्टर बनने की थी।

See also  रतलाम/सनातन सोशल ग्रुप ऐतिहासिक आयोजन 15 फरवरी को:महाशिवरात्रि पर 251 यजमान एक साथ करेंगे “सत्यम् शिवम् सुन्दरम्”महारुद्राभिषेक ; 12 ज्योतिर्लिंग एवं एक दिव्य शिवलिंग के आमजन कर सकेंगे दर्शन
Share This Article