AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News; नमो ग्रुप महिला मोर्चा में तीन पदों पर बदलाव : भावना गुर्जर प्रदेश मंत्री, मंजूला माहेश्वरी जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्ष पद पर मधु बाहेती की हुई घोषणा

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम/नमो ग्रुप महिला मोर्चा ने संगठनात्मक सशक्तिकरण और नेतृत्व विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाते हुए महिला मोर्चा के तीन अहम पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। यह बदलाव संगठन को नए उत्साह, अनुभव और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प है प्रदेश महामंत्री अशोक गुर्जर एवं श्रीमती अनीता कटारिया की अनुशंसा पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चौहान, राष्ट्रीय महासचिव मंजूला मेहर्षि देसाई,एवम राकेश भावसार, प्रदेशाध्यक्ष रोशन वर्मा की सहमति से इन नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया।

- Advertisement -

नियुक्तियाँ इस प्रकार हैं
प्रदेश मंत्री पद पर भावना गुर्जर के नाम की घोषणा की गई गुर्जर के प्रभावशाली कार्यकाल और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए, उन्हें महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भावना पूर्व में जिलाध्यक्ष पद पर कार्यरत थीं औरजिलाध्यक्ष पद पर मंजूला माहेश्वरी उनका नेतृत्व संगठन के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

जिलाध्यक्ष पद पर मंजूला माहेश्वरी को जिम्मेदारी सौंपी गई सक्रिय नगराध्यक्ष के रूप में संगठन को ऊर्जावान दिशा देने वाली मंजूला माहेश्वरी को अब जिलाध्यक्ष की भूमिका में पदोन्नत किया गया है। उनका अनुशासित कार्यशैली और टीम भावना सराहनीय रही है।

नगराध्यक्ष पद पर मधु बाहेती जिम्मेदारी सौंपी गई नगर मंत्री पद पर कार्य करते हुए संगठनात्मक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली मधु बाहेती को अब नगराध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन में उत्साह और विश्वास की लहर

इन नियुक्तियों को लेकर महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी लक्ष्मी सोनगरा, अर्चना शर्मा, अन्नपूर्णा राठौर, नर्मदा यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। सभी सदस्यों ने प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए इसे संगठन की दृढ़ता और भविष्य की दिशा में उठाया गया सशक्त कदम बताया।

See also  रतलाम ; सेवा पखवाड़ा : राॅयल काॅलेज में उद्योग विभाग ने द्वारा कौशल विकास विषय पर व्याख्यान का आयोजन।
Share This Article