AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/अनुनाद संस्था एवं राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह 25 मई को ;90 प्रतिशत व अधिक अंक वाले होंगे सम्मानित

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम । शहर की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए नगर की सक्रीय संस्था अनुनाद एवं राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति द्वारा कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं (CBSE एवं MP Board) परीक्षा में 90 प्रतिशत या अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान-समारोह 25 मई को सायं 5 बजे होटल पुष्पांजलि पैलेस, मेडिकल कॉलेज के आगे, सैलाना रोड, रतलाम पर किया जा रहा है।

- Advertisement -

उक्त जानकारी देते हुए अनुनाद के अध्यक्ष अजीत जैन और राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कक्षा दसवीं और बारहवीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अपनी अंकसूची और विवरण संस्था को दें।

See also  BREAKING : ईवीएम की सुरक्षा में तैनात आरक्षक ने स्ट्रांग रूम में खुद को मारी गोली…
Share This Article