Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम / ढोढर चौकी-रिंगनोद थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता : 16 लाख की एमडी ड्रग्स जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260205 WA0102

- Advertisement -

रतलाम, 05 फरवरी जिले के रिंगनोद थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो तस्करी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 160 ग्राम एमडी जिसकी कीमत 16 लाख को जप्त किया है। दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन बुधवार को रिंगनोद थाना अंतर्गत ढोढर चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि महू – नीमच फोरलेन पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने फोरलेन पर नाकाबंदी करते हुए एमपीईबी ग्रिड के सामने आरोपी इमरान खान पिता गबु खान 39 वर्षीय निवासी गाजीपुरा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर 60 ग्राम एमडी जिसकी कीमत 06 लख रुपए को बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी से एमडी के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि उक्त ड्रग्स सलमान खान पिता मोहम्मद शफी 32 वर्षीय निवासी सोनगरी थाना दलौदा जिला मंदसौर से लाना बताया।

रिंगनोद थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी इमरान के बताए अनुसार घेराबंदी करते हुए ढोढर रोड स्थित मोयाखेड़ा से आरोपी सलमान को पकड़ा। सलमान की तलाशी लेने पर 100 ग्राम एमडी जिसकी कीमत 10 लाख रुपए को बरामद किया। दोनों ही आरोपियों से लगभग 16 लाख की एचडी जप्त करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

आरोपी इमरान के विरुद्ध पूर्व में भी रिंगनोद थाने में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले दर्ज है जिसमें वह फरार चल रहा था। दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायलय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने दोनों ही आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा दिया है। पुलिस दोनों ही आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के स्रोत के बारे में पूछताछ करने में जुटी हुई है।

See also  भारत ने रचा कीर्तिमान , तीसरी बार जीता T 20 विश्व कप : रतलाम में उमड़ा जनसैलाब,दो बत्ती पर तिरंगे और आतिशबाजी के साथ जश्न में डूबा शहर

गिरफ्तार आरोपी
इमरान खान पिता गबु खान जाति मेवाती उम्र 39 साल निवासी गाजीपुरा थाना धामनोद जिला धार

सलमान खान पिता मोहम्मद शफी खान जाति मेवाती उम्र 32 साल निवासी सोनगरी थाना दलोदा जिला मन्दसौर

ड्रग्स के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद , उनि रघुवीर जोशी, प्र.आर.914 राहुल उपाध्याय, आर. 923 जितेन्द्र व्यास , आर. 279 मुकेश गेहलोत , आर. 974 शोभाराम शर्मा, आर. 291 कृष्णपालसिंह, आर.111 नरेन्द्रसिंह जगावत का सराहनीय भुमिका रही।

Share This Article