Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/दो‌ बत्ती पर सब्जी से भरा लोडिंग वाहन और ऑटो की जोरदार टक्कर,4 लोग घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम/शहर के व्यस्त दो बत्ती चौराहे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सब्जियों से भरे लोडिंग वाहन और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु किया गया।

- Advertisement -

लोडिंग वाहन पलटने से सड़क पर सब्जियां बिखरीं

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोडिंग वाहन लोकेंद्र भवन की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह दो बत्ती चौराहे पर पहुंचा, सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडिंग वाहन पलट गया और पास खड़ी ठेला गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया। हादसे के चलते सड़क पर सब्जियां बिखर गईं और कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया।

घटना में घायल हुए लोग

हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनकी पहचान इस प्रकार की गई है:

रेहान (65) पति साकिर
साकिर (71) पिता सुफद्दीन
खरतजा (30) पिता हुसैन, निवासी कसारी बाजार, रतलाम
कुलदीप (40) पिता मनोहरलाल, ऑटो चालक, निवासी धभाई जी का वास

घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस कर रही जांच

स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह से सुबह का ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जिसे थोड़ी देर बाद सामान्य कर दिया गया।

See also  रतलाम चैंपियन लीग RCL ; 42 मैचों में 8586 रन, 600 चौके ओर 700 छक्कों के 20 अर्धशतक लगे,सेमीफाइन कैबिनेट मंत्री कश्यप रहेंगे के आतिथ्य -विजेता उपविजेता ट्रॉफी का होगा अनावरण
Share This Article