Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में रक्तदान शिविर का आयोजन कल ;मां अम्बे रक्तदान मंडल द्वारा मोहनबाग परिसर में होगा

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम। जनकल्याण एवं स्वास्थ्य सेवा के उद्देश्य से मां अम्बे रक्तदान मंडल द्वारा 3 अगस्त को एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह प्रकिया डॉक्टर्स की टीम की मौजूदगी में होगी। आयोजकों ने स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की है।

- Advertisement -

इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य ज़रूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में “रक्तदान – जीवनदान” के संदेश को प्रसारित करना है। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में रक्तदान की प्रक्रिया सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से होगी।

समय प्रातः 9:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक रहेगा। शिविर में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र व पौष्टिक आहार प्रदान किया जाएगा।

संस्था प्रमुख शक्ति सिंह शक्तावत (प्रिंस बन्ना), विजय पाटीदार, प्रियेश छाजेड़, लोकेंद्र सिंह राठौड, विशाल सिंह राठौड़, संदीप अग्रवाल) ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें और समाज सेवा में योगदान दें।

See also  Ratlam/राजपूत समाज मनाया रंगारंग फाग उत्सव ; श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर,फूल और गुलाल उड़ाकर किया नृत्य
Share This Article