Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/दमोह हत्याकांड पर जताया कड़ा विरोध। ; विश्वकर्मा समाज और सर्व हिंदू समाज ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, भारत के हत्यारे को खुले आम फांसी हो’

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

1001151278

- Advertisement -

रतलाम 10 मार्च /विगत दिनों दमोह जिले के किशोर भारत विश्वकर्मा की नृशंस हत्या के विरोध में श्री विश्वकर्मा काष्ठ एवं लौह कला कल्याण संगठन मध्यप्रदेश ने सर्व हिंदू समाज के साथ मिलकर न्याय की हुंकार भरी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर हत्यारे को ‘फांसी’ दिलाने हेतु 4-सूत्रीय ज्ञापन देकर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई।

1001151279 scaled

ज्ञापन में ये की मांग

ज्ञापन में मांग की गई है कि हत्यारे को ‘फांसी की सजा’ (रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस) फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रतिदिन सुनवाई। हत्यारे के अवैध निर्माणों और आवास पर तत्काल प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई। पीडि़त परिवार को 25 लाख की आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को शासकीय सेवा में स्थान।

ज्ञापन के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कड़े शब्दों में अपना रोष प्रकट किया । ज्ञापन में दिलीप कुमार शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष, युवा मंच) ने बतया कि ‘हमने आरोपी के विरुद्ध 4-सूत्रीय स्पष्ट मांगें रखी हैं। शासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि अपराधी को उसके किए की अंतिम सजा यानी ‘फांसी’ मिले। ‘

IMG 20260310 WA0020

महिला मंडल प्रदेश अध्यक्ष रेखा गौतम ने कहा कि ‘हमारी मांग है कि हत्यारे को किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि ‘खुली जगह पर फांसी’ दी जाए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा दुस्साहस न कर सके। ‘

कमलेश शर्मा (प्रदेश संरक्षक) ने बताया कि ‘ऐसी वीभत्स घटना आज तक नहीं देखी। इस ‘नरभक्षी’ प्रवृत्ति के व्यक्ति को समाज में खुला घूमने का कोई अधिकार नहीं है। जितेंद्र शर्मा (तहसील अध्यक्ष) एवं अन्य पदाधिकारी ने भी मीडियो को जानकारी देते हुए कहा कि ‘हम सरकार और राज्यपाल से मांग करते हैं कि 30 दिन के भीतर न्याय और हत्यारे के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाए। ‘

See also  Ratlam News;विजयवर्गीय वैश्‍य समाज द्वारा प्रतिभा सम्‍मान 2025 समारोह में छात्र छात्राओं व दानदाताओं को किया सम्‍मानित

मातृ शक्ति और युवा शक्ति का उग्र प्रदर्शन महिला मंडल जिला अध्यक्ष सरोज शर्मा और कार्यकारिणी अध्यक्ष संगीता शर्मा के नेतृत्व में मातृ शक्ति ने उग्र नारेबाजी करते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की। इस दौरान संगठन के युवा सदस्य रवि शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवाओं और सर्व हिंदू समाज की माताओं-बहनों ने न्याय के लिए आवाज बुलंद की।

यह थे उपस्थित

इस दौरान समाज के ओमप्रकाश शर्मा (अध्यक्ष,विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण अंगिरा धाम) , राधेश्याम बोदलिया (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय महासभा दिल्ली)ष्ट्व श्री जनक नागल (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण समाज), मांगीलाल पहलवान (पूर्व रतलाम मंदिर अध्यक्ष) , संतोष जी (अध्यक्ष,विश्वकर्मा मंदिर पेड़ी ट्रस्ट सुखेड़ा) , राकेश शर्मा (जिला अध्यक्ष, विशाल हिन्दू सेना संगठन) ,संतोष शर्मा (अध्यक्ष,विश्वकर्मा यात्रा संघ) वरिष्ठ नागरिकों में मुख्य रूप से: मोहन लाल शेरपुर,बद्री लाल ऊपरवाडा, लक्ष्मीनारायण,अवंतिलाल पटवारी,शिव चंद्र एवं गोपाल नांदलेटा, नन्द किशोर सुखेड़ा, प्रेम नारायण सिंघानिया, पवन बीबड़ोद, सुरेश सागौद वाले, और रमेश शर्मा सहित सैकड़ों समाजजन उपस्थित थे।

उक्त जानकारी दिलीप कुमार शर्मा दी ।

Share This Article