Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

शिवानी भूमिगत खदान में हथियारों से लैस होकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर 70 मीटर कापर केबल चोरी के मामले में भटगांव पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित शिवानी भूमिगत खदान में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हथियारों से लैस होकर खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर कॉपर केबल चोरी करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 70 मीटर कॉपर केबल तार (कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए) तथा घटना में प्रयुक्त तलवार और तब्बल भी जब्त किए गए हैं। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि चोरी की इस वारदात में खदान में काम करने वाले एक प्राइवेट ठेकेदार के कर्मचारी की भी अहम भूमिका रही, जिसने आरोपियों को अंदर की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई।
शिवानी भूमिगत खान में हुई यह चोरी न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अंदरूनी जानकारी के बिना इस तरह की वारदात संभव नहीं होती, पुलिस की तत्परता से जहां इस मामले का खुलासा हुआ, वहीं अब यह भी जरूरी हो गया है कि खदानों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

- Advertisement -

हथियार लेकर खदान में घुसे, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात-

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल 2026 को शिवानी भूमिगत खान के प्रबंधक चन्द्रकांत सोनवानी ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल की सुबह अज्ञात चोर खदान के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस गए और वहां रखे कॉपर केबल तार को काटकर चोरी कर ले गए। घटना खदान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिसमें आरोपी तलवार, तब्बल और टांगी जैसे हथियारों से लैस नजर आए। हथियारबंद होने के कारण ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं कर पाए।
गार्डों का कहना था कि यदि वे विरोध करते तो उनके साथ गंभीर मारपीट या जानलेवा हमला हो सकता था।

See also  Ratlam News; नमो ग्रुप महिला मोर्चा में तीन पदों पर बदलाव : भावना गुर्जर प्रदेश मंत्री, मंजूला माहेश्वरी जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्ष पद पर मधु बाहेती की हुई घोषणा

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज-

प्रार्थी की शिकायत पर थाना भटगांव में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 84/2026 दर्ज कर धारा 307 (हत्या का प्रयास), 3(5) बीएनएस, 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया गया।

सीसीटीवी से मिला सुराग, मुख्य आरोपी पकड़ा गया-

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक संदिग्ध की पहचान नरेन्द्र सिंह उर्फ पण्डा (25 वर्ष, निवासी कुम्दा बस्ती, थाना विश्रामपुर) के रूप में हुई। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया और पूछताछ में उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम-

मुख्य आरोपी नरेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों रवि उर्फ चरण अगरिया, कमलेश सिंह, घुरलू उर्फ घुल्डू पैंकरा, बल्लू सिंह, दिनेश सिंह के साथ मिलकर 20 अप्रैल को हथियारों के साथ खदान में घुसकर कॉपर केबल काटा और चोरी कर लिया। इसके बाद केबल को खदान के पास जंगल में छिपाकर रख दिया गया था।

इनसाइडर की भूमिका आई सामने-

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि इस चोरी में धनु सिंह (35 वर्ष, निवासी बंशीपुर) ने अहम भूमिका निभाई। वह खदान में एक प्राइवेट ठेकेदार के यहां काम करता था और उसी ने आरोपियों को खदान के अंदर केबल की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और रास्तों की पूरी जानकारी दी थी।

पुलिस ने बरामद किया पूरा माल-

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 70 मीटर कॉपर केबल तार (कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए) घटना में प्रयुक्त तलवार और तब्बल बरामद कर लिया है। सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

See also  Ratlam News;‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान सभा संपन्न, भाजपा दीनदयाल मंडल की :शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में योगदान दे शहरवासी - महापौर पटेल

एक आरोपी फरार, तलाश जारी-

इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका-

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव मनोज सिंह, एएसआई राजकिशोर खलखो, सिक्योरिटी ऑफिसर नागेंद्र सिंह तथा थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Share This Article