AAJ24

[state_mirror_header]

India Beat England In Semi-Final: फाइनल में पहुंची भारत, कांटे के टक्कर में इंग्लैंड को 7 रनों हराया ; 8 मार्च को न्यूजीलैंड से खिताबी भिड़ंत

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

ANI 20260305539 0 1772732319451 1772732370147

- Advertisement -

ये खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला गुरुवार (पांच मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहां रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम सात रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेकब बेथेल ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाने की भरसक कोशिश की. मगर वह भी नाकामयाब रहे. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बेथेल ने कुल 48 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 218.75 की स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले. उनके अलावा छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए विल जैक्स ने 20 गेंदों में 35, जबकि पारी का आगाज करते हुए बटलर ने 17 गेंदों में 25 रनों का योगदान दिया. इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 246/7 रनों तक ही पहुंच पाई. नतीजन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा

हार्दिक पंड्या ने चटकाए सर्वाधिक दो विकेट

भारत की तरफ से आज के मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज हार्दिक पंड्या रहे. जिन्होंने चार ओवरों के स्पेल में 38 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके शिकार फिल सॉल्ट (05) और सैम करन (18) बने. उनके अलावा अर्शदीप, बुमराह, वरुण और अक्षर पटेल ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए. अर्शदीप ने विल जैक्स (35), जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक (07), वरुण चक्रवर्ती ने जॉस बटलर (25) और अक्षर पटेल ने टॉम बैंटन (17) को आउट किया. बेथेल रन आउट हुए

See also  दिल्ली को दहलाने की आतंकी साजिश,रोहिणी इलाके में हुआ ब्लास्ट,सुरक्षा एजेंसिया जुटी जाँच में

253 रन बनाने में कामयाब हुई थी टीम इंडिया

इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए संजू सैमसन सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 42 गेंदों का सामना किया. इस बीच 211.90 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 89 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले.

किशन और शिवम दुबे का भी दिखा विस्फोट

संजू सैमसन ही नहीं बल्लेबाजी के दौरान शिवम दुबे और ईशान किशन का भी विस्फोट देखने को मिला. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए दुबे ने 25 गेंदों में 172.00 की स्ट्र्राइक रेट से 43, जबकि तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन 18 गेंदों में 216.66 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाने में कामयाब रहे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा हार्दिक पंड्या ने 12 गेंदों में तेजी से 27 रनों का योगदान दिया.

अभिषेक शर्मा का बल्ला फिर रहा खामोश

अभिषेक शर्मा का बल्ला आज के मुकाबले में भी खामोश रहा. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल सात गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 128.57 की स्ट्राइक रेट से केवल नौ रन ही बना पाए. अभिषेक को जैक्‍स ने सॉल्ट के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया

विल जैक्स और आदिल रशीद ने चटकाए दो-दो विकेट

इंग्लैंड की तरफ से आज के मुकाबले में कुल तीन गेंदबाजों ने सफलता प्राप्त की. जिसमें विल जैक्स, आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल है. विल जैक्स और आदिल रशीद ने क्रमशः दो-दो, जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक सफलता प्राप्त की.

See also  नक्सली हमले में पैर खोया, लेकिन हौसला नहीं—बस्तर ओलंपिक में चमके वीर किशन कुमार हप्का...
Share This Article