Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

दिल्ली ; हिन्दू नववर्ष पर घर-घर में गूँजेगा धर्म-संस्कार और विजय का शंखनाद : विहिप प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने नागरिकों से घर और प्रतिष्ठान सजाकर पर्व मनाने की अपील की

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

dd8454d5574a4a0d94b27bc592781cbc
नई दिल्ली 13 मार्च : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप), इंद्रप्रस्थ प्रांत ने आगामी 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (हिन्दू नववर्ष) के पावन अवसर पर संपूर्ण दिल्ली में व्यापक स्तर पर धर्म-जागरण और सांस्कृतिक पुनरुत्थान का आह्वान किया है। विहिप के प्रांत मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने दिल्ली की समस्त धार्मिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं के पदाधिकारियों से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि यह तिथि केवल कैलेंडर का परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रकृति और अध्यात्म के नवजागरण का प्रतीक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज जब विश्व हिंसा और सामाजिक विघटन जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, तब सनातन संस्कृति का ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ का संदेश ही मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। श्री गुप्ता ने अपील की कि इस शुभ दिन पर मंदिरों, गुरुद्वारों, जैन स्थानकों और आश्रमों में विशेष यज्ञ, हवन, कीर्तन, अरदास और सत्संग के आयोजन किए जाएँ।

- Advertisement -

विहिप ने दिल्ली के नागरिकों और व्यापारियों से अपने घरों व प्रतिष्ठानों को दीपों, भगवा ध्वजों और तोरणों से सजाकर नववर्ष का भव्य स्वागत करने का निवेदन किया है। श्री सुरेंद्र गुप्ता ने समाज से आह्वान किया है कि राष्ट्र की समृद्धि और सद्भाव के लिए इस महापर्व को सामूहिक रूप से मनाएँ और अपने आयोजनों व भगवा ध्वज के साथ अपनी तस्वीरों (सेल्फी) व वीडियो को सोशल मीडिया पर #Har_ghar_bhagwa हैशटैग के साथ साझा करें।

विहिप का मानना है कि इस सामूहिक प्रयास से न केवल हिन्दू समाज में एकता और उत्साह का संचार होगा, बल्कि हमारी गौरवशाली सनातन परंपराओं का संरक्षण भी सुनिश्चित होगा।

See also  शिक्षित बेरोजगारों के पास रोजगार पाने का सुनहरा मौका, 27 नवंबर से होगा 3 दिवसीय जॉब फेयर का आयोजन, 950 पदों पर होगी भर्ती, जानिए डिटेल्स

उक्त जानकारी संजीव कुमार प्रचार प्रसार प्रमुख विहिप ने दी

Share This Article