Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का ने जिला जेल का किया निरीक्षण, बंदियों से जानी समस्याएं

Priyanshu Ranjan

थॉमस एक्का ने जेल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, स्वास्थ्य, भोजन, स्वच्छता और विधिक सहायता पर दिए निर्देश

सूरजपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का ने जिला जेल सूरजपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन, स्वच्छता और विधिक सहायता की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान न्यायाधीश ने विभिन्न बैरकों में पहुंचकर बंदियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।

- Advertisement -

जेल की व्यवस्थाओं की ली जानकारी

IMG 20260923 WA0015

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का ने जेल अधीक्षक से बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने खाद्य सामग्री, भोजन, स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए जेल मैनुअल के अनुरूप बंदियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
संयुक्त निरीक्षण दल ने जेल के भोजनालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और भोजन तैयार करने की व्यवस्था का जायजा लिया गया।

चिकित्सा केंद्र का भी निरीक्षण

निरीक्षण दल ने जेल परिसर में संचालित चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। बंदियों को दी जा रही चिकित्सा सेवाओं और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जेल प्रशासन को उनकी स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

बैरकों में पहुंचकर बंदियों से संवाद

निरीक्षण दल ने जेल की विभिन्न बैरकों में पहुंचकर बंदियों से बातचीत की। इस दौरान उनके स्वास्थ्य, विधिक सहायता और अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई।
बंदियों को उनके विधिक अधिकारों, जमानत, पैरोल और उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। पात्र बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

See also  सूरजपुर में पेट्रोल पंप पर शराबी उत्पात: 4 गिरफ्तार, 3 कार जब्त | झिलमिली पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

पात्र बंदियों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और विधिक सेवा से जुड़े प्रतिनिधियों को निर्देश दिए गए कि जेल में निरुद्ध प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसके विधिक अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी मिलनी चाहिए।
जरूरत के अनुसार पात्र बंदियों को उचित एवं निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पायल टोपनो, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, जिला जेल अधीक्षक विक्रम गुप्ता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत सिंह, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल हृदयनारायण श्रीवास्तव, अन्य डिफेंस काउंसिल, अधिवक्ता मनोज सिंह, जेल स्टाफ एवं पीएलव्ही उपस्थित रहे।

Share This Article