AAJ24

[state_mirror_header]

इंदौर में मनोनयन/सुश्री अरुणा पारे को बजरंग सेना का संभाग अध्यक्ष किया नियुक्त,संगठन के पदाधिकारियों ने दी बधाई

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

इंदौर। निरंतर धर्म एवं समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहीं सुश्री अरुणा पारे को बजरंग सेना का इंदौर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में उनकी नियुक्ति पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

IMG 20260216 WA0070

अरुणा पारे लंबे समय से धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और निरंतर धर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देती आ रही हैं। उनके समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इंदौर संभाग अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बजरंग सेना के संस्थापक अशोक शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्या चौरे, प्रदेश प्रभारी विवेक अग्रवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दीपेंद्र बघेल, वीरेंद्र काला, जित्तू परिहार, नरेंद्र गिरी गोस्वामी, जीवन जाटव, अवध ठाकुर, शुभम वैष्णव, प्रदेश मंत्री प्रीति अटरिया, हेमलता रायकवार, सीमा भारती, काजल भारद्वाज, रिंकी सिंह, कल्पना विश्वास, सीमा यादव, रागिनी यादव एवं अनीता यादव सहित बड़ी संख्या में सभी ने भविष्य में आगे बढ़ने की और ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए आशीर्वाद दिया

इस अवसर पर सुश्री अरुणा पारे ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगी और धर्म व समाजसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।

उक्त जानकारी प्रदेश मंत्री प्रीति अटरिया ने दी

See also  इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना के तीन पैकेजों का भूमिपूजन -210 बसों से दशहरा मैदान पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता,झोनवार बसों की व्यवस्था
Share This Article