Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बीमारी से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग

Aaj 24
By Aaj 24

भिलाई के कुरुद बस्ती में 50 वर्षीय महिला प्रभा साहू ने बीमारी से तंग आकर खुद को आग लगा ली। महिला के शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जामुन थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

महिला की छोटी बेटी तेजेश्वरी ने बताया कि, उसकी मां के शरीर में तेज जलन होने की बीमारी थी। उसे इतनी तेज जलन होती थी कि, वो उसे बर्दाश्त नहीं कर पाती थी। घर में कमाने वाली दो बहने हैं। काफी इलाज कराने के बाद जब बीमारी ठीक नहीं हुई, तो उमां ने खुदकुशी कर ली।

- Advertisement -
See also  अवैध कब्जे को लेकर निगम की कार्रवाई के दौरान आपस में भीड़े कांग्रेसी नेता
Share This Article