Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सड़क सुरक्षा माह: सूरजपुर यातायात पुलिस की बड़ी पहल, 25 यात्री बसों में लगाई गई रेडियम पट्टी, इमरजेंसी गेट में लापरवाही पर चालानी कार्रवाई…

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सूरजपुर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह के तहत लगातार सराहनीय पहल की जा रही है। डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर रात के समय आवागमन के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यात्री बसों में रेडियम युक्त पट्टियां लगाई जा रही हैं।

- Advertisement -

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बुधवार, 07 जनवरी 2026 को यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय के नेतृत्व में नया बस स्टैंड, सूरजपुर में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 25 यात्री बसों के आगे और पीछे रेडियम युक्त पट्टियां लगाई गईं।

- Advertisement -

यातायात प्रभारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य रात, कम रोशनी एवं कोहरे जैसी प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में बसों की दृश्यता बढ़ाना है। बसों के आगे, पीछे और किनारों पर रेडियम पट्टी लगाए जाने से अन्य वाहन चालकों को दूर से ही वाहन स्पष्ट दिखाई देता है, जिससे टक्कर व सड़क दुर्घटनाओं की संभावना में उल्लेखनीय कमी आती है।

इमरजेंसी गेट नहीं खुलने पर चालानी कार्रवाई

रेडियम पट्टी लगाने के बाद बसों के इमरजेंसी गेट (आपातकालीन द्वार) की भी सघन जांच की गई। जांच के दौरान एक बस का इमरजेंसी गेट समय पर नहीं खुल पाया। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत संबंधित बस चालक पर चालान की कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने चालक को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इमरजेंसी गेट का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें शीघ्र एवं सुरक्षित बाहर निकालना है। अतः गेट को तत्काल दुरुस्त कराकर ही वाहन का संचालन किया जाए।

See also  मैनपुर में अनवर ढेबर के रिश्तेदार के घर ED का छापा

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे अभियान और सख्त जांच लगातार जारी रहेंगे, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

Share This Article