Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 24 लाख का गांजा और बोलेरो जब्त, 2 तस्कर धराए

Priyanshu Ranjan

नदीम खान की रिपोर्ट

- Advertisement -

सूरजपुर, 23 जून 2025। सूरजपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर नकेल कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। जयनगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 80 किलो गांजा, जिसकी कीमत लगभग 24 लाख रुपये है, और एक बोलेरो वाहन (CG 12 BC 3785) जब्त किया गया। इस सिलसिले में दो तस्करों, ओमप्रकाश बसोर (24) और मोतीलाल बसोर (40), दोनों लखनपुर के रहने वाले, को गिरफ्तार किया गया है।

- Advertisement -

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस ने नशे के कारोबार पर शिकंजा कसा है। 22 जून को ग्राम जमदेई में चेकिंग के दौरान पुलिस को देख बोलेरो सवार एक शख्स भाग निकला, लेकिन दो आरोपियों को धर दबोचा गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(2)(सी) और 29 के तहत कार्रवाई की। फरार तस्कर की तलाश जारी है।

इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी जयनगर नरेंद्र सिंह, एएसआई सोहन सिंह, विशाल मिश्रा, प्रधान आरक्षक मुकेश्वर वर्मा, आरक्षक सुरेश साहू, विकास मिश्रा, रवि राजवाड़े, सैनिक मुजाहिद हुसैन, जहांगीर आलम और नोहर साय राजवाड़े की अहम भूमिका रही।

See also  कुदरगढ़ धाम में आग लगने से पहाड़ पर पुजारियों के बैठने व रहने के लिए बनी झोपडी व शेड जलकर हुआ खाक, पहाड़ पर फायर बिग्रेड पहुंचाना बना टेढ़ी खीर,,,
Share This Article