Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव, सिलफिली में उमड़े श्रद्धालु,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। जिले के ग्राम सिलफिली स्थित श्री श्री राधा गोविन्द मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

- Advertisement -

आयोजन समिति के अनुसार कथा के दौरान धर्म, भक्ति और आध्यात्मिकता से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रवण कराया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ दूरस्थ अंचलों से भी बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है।

- Advertisement -

मंदिर परिसर में कथा आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण एवं धर्म लाभ लेने की अपील की है।स्लग: भागवत कथा सिलफिलीIMG 20260529 WA0008

See also  चिरमिरी में अवैध ईंट भट्टों का जहरीला धुआँ, प्रशासन RTI में भी जानकारी देने से कतराया...
Share This Article