Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News; नई शुरुआत के बैनर तले आयोजित हुआ कार्यक्रम : गायन में भव्यराज और नृत्य में 4 वर्षीय ईशानवी ने अपने बेहतरीन प्रस्तुति से किया मंच पर राज

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, शहर में इतने मंझे हुए कलाकार है ये रविवार को कालिका माता गार्डन परिसर में नई शुरुआत के बैनर तले टैलेंट ऑफ के शानदार हुए कार्यक्रम में इनकी प्रस्तुतियों से पता लग गया। कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियों ने रविवार की महफिल ऐसी सजाई कि कुर्सी छोड़ने का दिल नहीं किया। कई प्रस्तुतियों ने कुर्सी छोड़ खड़े होकर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया था। मंच पर शेरपुर के नाबीना भाव्यराज सिंह राठौर की दमदार गायकी तारीफ ए काबिल रही। संस्था संयोजक हिम्मत जैथवार ने मंच पर आ कर खास तौर पर दर्शकों से तालियां बजवाई। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ हुई। करीब 27 प्रतियों ने मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

भव्यराज ने बेहतरीन गायकों से किया मंच पर राज

भव्यराज की बेहतरीन प्रस्तुति उसके उज्ज्वल भविष्य की ओर इशारा कर रहा है। भव्यराज ने फिल्म भुलभुलैया के भोला भाला था गीत सुनाया था। गायन में भव्यराज ने ही बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इनके साथ गायन में महेश सिंह पंवार ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं सोलो नृत्य में ईशानवी राठौड़
ने पहला स्थान, पहल सुरेखा ने दूसरा स्थान और प्रियांशी पाटीदार ने तीसरा स्थान हासिल किया

ग्रुप डांस में पॉयजन अंजल ग्रुप ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के बेस्ट परफॉर्मर विशाल स्वामी रहे। छह साल की मानवी, खुशी, राही, वर्षा, फैंटेस्टिक 3, मोही, माहिरा मेव, पूर्व उपाध्याय और माधव ने नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति मंच पर दी थी।

चेहरे पर जोश और एक्सप्रेशन की कमी तुरंत भांप लेते जज

See also  Ratlam News ; नेशनल इंश्योरेंस कम्पनी ने रतलाम में दिया 82 लाख का बीमा,कम्पनी के दो प्रदेश प्रमुखों ने किया बीमा धारको से सीधा संवाद

जजेस ने खड़े होकर बजाई तालियां और की तारीफ

नृत्य की प्रस्तुतियों को जज चंद्रभान वाघेला जज कारवाही थे। चंद्रभान परफॉर्मर की कमी तो बताते है लेकिन उसमें सुधार करने की राय देते है। चेहरे पर जोश और एक्सप्रेशन की कमी तुरंत भांप लेने के बाद भी सभी की तारीफ करते है। लेकिन मुंह पर किसी की बुराई नहीं करते हुए आगे के लिए तैयारी करने की बात कहते है। इनके साथ गायन के प्रतियोगियों को शुभम गंधर्व और नीलेश जोशी जज कर रहे थे।

संस्था का मकसद प्रतिभा को मिले मंच

पूरे कार्यकम में मंच पर एंकर अल्फिया खान और लोकेंद्र गंधर्व एंकरिंग कर प्रतियोगियों ने जोश भरने का काम कर रहे थे। नई शुरुआत संस्था अध्यक्ष हिम्मत जैथवार ने बताया कि टेलेंट ऑफ रतलाम का आयोजन का मकसद है रतलाम प्रतिभा को मंच दिलाना। रतलाम में कई ऐसे टैलेंटेड लोग है जिन्हें प्लेटफॉर्म नहीं मिल पा रहा या फिर वे सामने नहीं आ पाते। ऐसे में टैलेंट ऑफ रतलाम प्रतिभा को प्रदर्शन करने का एक बेहतरीन मंच है।

इनका भी रहा खास सहयोग

टेलेंट ऑफ रतलाम के आयोजन टिम में रशीद खान, साबिर अजीम खान, आयुष सिंह देवड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वहीं राजेंद्र चौहान,ललित चोपड़ा शरीफ, राजेश जैन, अशोक पोरवाल, अजय चौहान, अमित सिंह देवड़ा,आदि ने रतलाम में ऐसे आयोजन के लिए संस्था को बधाई दी। रात 11 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ और तब तक हजारों की संख्या में लोग आयोजन देखने जमा हुए थे।

Share This Article