Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/सेंट जोसेफ कान्वेंट ने बिना अनुमति काट डाले हरे भरे पेड़,अभाविप ने किया चक्काजाम,महापौर ने दी प्राचार्य को कड़ी चेतावनी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम,10अप्रैल। ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित सेंट जोसेफ कान्वेंट का प्रबंधन अपने आप को देश के नियम कानूनों से ऊपर मानता है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर और चिंता व्यक्त की जा रही है और इसी के चलते वृक्ष काटने पर पूरी तरह प्रतिबन्ध लगाया गया है। लेकिन अपने आपको कानून से ऊपर समझने वाले कान्वेंट प्रबंधन ने स्कुल परिसर से सटे हरे भरे वृक्षों को बिना अनुमति कटवा डाला। मामले की जानकारी मिलते ही अभाविप के कार्यकर्ताओ ने इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया मौके पर पहुंचे महापौर प्रहलाद पटेल ने कान्वेंट की प्राचार्य को जमकर फटकारा और इस मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाने की बात कही।

- Advertisement -

कान्वेंट प्रबंधन ने गुरुवार सुबह स्कुल परिसर के भीतर लगे हरे भरे पेड़ो को कटवाना शुरू किया था। इस बात की जानकारी जैसे ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओ को लगी बड़ी संख्या में परिषद् के कार्यकर्त्ता कान्वेंट स्कुल के सामने इकट्ठे हो गए और स्कुल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर छात्रों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया।

छात्रों द्वारा चक्काजाम किये जाने की सुचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले की जानकारी जब महापौर प्रहलाद पटेल को मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए। स्कुल परिसर के पास बरगद के हरे भरे पेड़ो को कटा हुआ देखकर महापौर श्री पटेल भड़क गए और उन्होंने स्कुल प्राचार्य को जमकर फटकारा। महापौर श्री पटेल ने कहा कि गर्मी के मामले में रतलाम पुरे देश में दसवे नंबर पर है और यहाँ जानलेवा गर्मी पड़ रही है,ऐसे में कान्वेंट स्कुल वाले बरगद का हरा भरा पेड़ काट रहे है। ये तो बहुत बड़ा पाप है। श्री पटेल ने स्कुल प्रबंधन पर एक लाख रु जुरमाना लगाने और आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए।

See also  सिलीगुड़ी में उज्जैन की तर्ज पर बनेगा महाकाल का मंदिर, BJP सांसद अनिल फिरोजिया का तंज- ममता को आज हिंदू धर्म की याद क्यों आ रही

महापौर ने पेड़ काटने के मामले में पंचनामा भी तैयार करने को कहा। स्कुल प्रबंधन द्वारा वाहनों को स्कुल से बाहर सार्वजनिक सड़क पर लगाए जाने पर भी महापौर ने कड़ा रवैया अपनाया। उन्होंने स्कुल की प्राचार्य को साफ शब्दों में कहा कि सड़क पर वाहन खड़े नहीं होने चाहिए। सभी वाहन स्कुल परिसर के भीतर खड़े करवाए जाने चाहिए। श्री पटेल ने कहा कि यदि वाहन बाहर सड़क पर दिखाई दिए तो इस मामले में भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

खुद को कानून से ऊपर मानते है कान्वेंट वाले

सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कुल प्रबंधन खुद को कायदे कानून से ऊपर समझता रहा है। ईसाई मिशनरी द्वारा चलाये जाने वाले इस स्कुल को बरसो तक विशेष दरजे वाला स्कुल माना जाता था।ज़माने भर की गड़बड़ियों और नियमो के उल्लंघन के बावजूद अधिकारियो की हिम्मत नहीं होती थी कि इस स्कुल के खिलाफ कोई कार्यवाही कर सके। वैसे भी शहर के कई प्रभावशाली व्यक्तियों और अधिकारियो के बच्चे इसी स्कुल में पढ़ते है इस वजह से भी कान्वेंट प्रबंधन खुद को नियम कानूनों से ऊपर ही मानता है। यही कारण है कि स्कुल प्रबंधन ने पेड़ काटने के लिए अनुमति लेने की कोई जरुरत नहीं समझी और बेहिचक पेड़ कटवा दिए।

Share This Article