AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत पुलिस ने जारी किया यातयात एवं रुट डायवर्शन प्लान, जाने नए रूट और पार्किंग व्यवस्था

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

Ratlam: रतलाम जिले में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 02 अप्रैल 2026 को बरबड हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस ने शहर में सुगम आवागमन बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लानलागू किया है।

- Advertisement -

यातायात व्यवस्था के तहत विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों सहित दो और चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम स्थल के आसपास जाम की स्थिति से बचा जा सके।

डायवर्जन प्लान इस प्रकार रहेगा:

सैलाना से रतलाम आने वाले वाहन सेजावता फंटा और जावरा अंडरब्रिज होकर शहर में प्रवेश करेंगे।

शिवगढ़ और वन विभाग तिराहा से आने वाले वाहन सैलाना बस स्टैंड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, प्रतापनगर ब्रिज और डी-मार्ट होते हुए गुजरेंगे।

सैलाना बस स्टैंड से राम मंदिर व मेडिकल कॉलेज जाने वाले वाहन दो बत्ती, फव्वारा चौक, प्रतापनगर ब्रिज, डी-मार्ट मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।

सुभाष नगर ब्रिज से सैलाना जाने वाले वाहन वरोठ माता मंदिर रिंग रोड होकर जाएंगे।

पार्किंग की विशेष व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है—

श्री जी पैलेस (चार पहिया वाहन)
रघुवीर आश्रम (दो पहिया वाहन)
अमृत गार्डन
अंजनी धाम
गंगा सागर कॉलोनी

पुलिस की अपील:

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे डायवर्जन प्लान का पालन करें, संभव हो तो दोपहिया वाहनों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग कर आयोजन को सफल बनाएं।

See also  रतलाम की प्रियांशी पाटीदार ने जीता क्लासिकल डांस में गोल्ड : प्रियांशी अब नेपाल में होने वाली डांस स्पोर्ट्स चेम्पियनशिप में करेंगी इंडिया का प्रतिनिधित्व,परिवार व दोस्तों ने दी बधाई
Share This Article