Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

प्रेमिका की हत्या कर फरार शादीशुदा प्रेमी ने लगाई फांसी

Aaj 24
By Aaj 24
1

कांकेर. जिले के चारामा थाना क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या कर फरार शादीशुदा प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक दीपचंद की लाश बालोद जिले के रानीतराई गांव के पास पेड़ में फांसी पर लटकी मिली है. बता दें कि चारामा के वार्ड क्रमांक 6 के रहने वाले मृतक दीपचंद देवांगन के घर सोमवार को युवती की लाश मिली थी. कपड़े से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी. हत्याकांड के बाद से आरोपी युवक फरार था. रानीतराई और कांकेर पुलिस ने मृतक की पहचान दीपचंद देवांगन के रूप में की. इसके बाद परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

- Advertisement -
See also  भव्य गरबा रास,,,,बाजना बस स्टेंड पर JSK क्लब द्वारा : विश्व हिंदू परिषद गढ़कैलाश प्रखंड ने किया शास्त्र पूजन और शिव शक्ति मिलन का आयोजन
Share This Article