Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अंबिकापुर के ट्रांसपोर्ट नगर में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या कर हुआ फरार, मणिपुर पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में,,,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मणिपुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर कदमपारा में शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह इलाके के लोगों ने एक महिला का शव संदिग्ध और अर्धनग्न हालत में देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मणिपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि घरेलू विवाद के दौरान आरोपी पति ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इस दर्दनाक घटना से दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। इलाके में घटना को लेकर भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि शराब की लत कई परिवारों को तबाह कर रही है और घरेलू हिंसा जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

- Advertisement -
See also  सड़क हादसे में नाबालिग की मौत के बाद बवाल
Share This Article