AAJ24

[state_mirror_header]

कुदरगढ़ धाम में आग लगने से पहाड़ पर पुजारियों के बैठने व रहने के लिए बनी झोपडी व शेड जलकर हुआ खाक, पहाड़ पर फायर बिग्रेड पहुंचाना बना टेढ़ी खीर,,,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । सूरजपुर जिले के प्रसिद्ध मां बागेश्वरी देवी कुदरगढ़ धाम में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग से पहाड़ पर पुजारियों के बैठने व रहने के लिए बनी झोपड़ी तथा शेड भी जल गया। आग की लपटें आसमान को छू रही हैं।

आग लगने से पुजारियों व वहां पहुंचे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई है। पुजारियों ने आग लगने का वीडियो अपने मोबाइल पर बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आग दानपेटी तक पहुंच गई थी, जिसे वहां से हटा लिया गया।

- Advertisement -

बता दें कि कुदरगढ़ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यह सूरजपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर पहाड़ी पर स्थित है। यहां चैत्र नवरात्र व शारदीय नवरात्र में मां बागेश्वरी देवी के दर्शन करने श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है।

- Advertisement -

कुदरगढ़ में लगभग 800 सीढिय़ां चढऩे के बाद पहाड़ी पर मां के दर्शन होते हैं। कुदरगढ़ धाम परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड समेत अन्य व्यवस्था की गई है, ताकि गर्मी व बारिश के दिनों में कोई परेशानी न हो। वहीं माता के दर्शन में कोई परेशानी न हो इसके लिए पाइप से घेरकर लाइन की व्यवस्था भी की गई है।
यहां रोप-वे लगाने का काम भी प्रस्तावित है। इसी बीच शुक्रवार की दोपहर अचानक कुरदगढ़ धाम में आग लग गई। पुजारियों का कहना है कि आग लगने के दौरान अचानक ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट किस चीज से हुआ, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।

श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

लोगों की आस्था का केंद्र कुदरगढ़ धाम में नवरात्र के अलावा अन्य दिनों में भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। शुक्रवार की दोपहर भी कई श्रद्धालु यहां पूजा करने आए थे। इसी बीच अचानक आग लगने से उनके बीच अफरा- तफरी मच गई। आग से पुजारियों की झोपडिय़ां भी जल गईं।

See also  अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरा ट्रैक्टर, हादसे में चालक की दर्दनाक मौत

कैसे पहुंचेगा फायरब्रिगेड?

कुदरगढ़ की जिस पहाड़ी पर मां वास करती हैं, वह काफी ऊंचा है। मंदिर परिसर में आग लगने के बाद सबसे बड़ी समस्या उसे बुझाने की है, क्योंकि वहां फायरब्रिगेड पहुंचना टेढ़ी खीर है। हालांकि कुदरगढ़ ट्रस्ट समिति द्वारा फायरब्रिगेड को सूचना दी गई है। वहीं आग कैसे लगी, इसका पता भी फिलहाल नहीं चल सका है।

Share This Article