Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अम्बिकापुर के हर्राटिकरा में जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम संपन्न, पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल रहे मुख्य अतिथि,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर । जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को अम्बिकापुर के हर्राटिकरा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन संस्कृति धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने पौधारोपण कर ‘‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’’ अभियान का शुभारंभ किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महापौर अम्बिकापुर श्रीमती मंजुषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, वन मंडलाधिकारी अभिषेक जोगावत, उप वन मण्डलाधिकारी अम्बिकापुर सुश्वेता कम्बोज, एसडीएम अम्बिकापुर बनसिंह नेताम उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंत्री अग्रवाल ने एयर लेयरिंग से तैयार किए गए पीपल के वृक्ष का रोपण किया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं तथा उनका संरक्षण करें। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से विवाह समारोहों के दौरान मड़वा (मंडप) निर्माण के लिए वृक्षों की कटाई पर रोक लगाने का संदेश दिया।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण का यह अभियान आने वाली पीढि़यों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं समृद्ध पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक सार्थक प्रयास है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन तथा जन- जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आइए, हम सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनका संरक्षण करें और प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करें।

- Advertisement -

IMG 20260808 WA0013
इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग द्वारा रेस्क्यू की गई पक्षी ब्लैक काइट (काली चील) को उसके प्राकृतिक आवास मुक्त किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कुल 450 पौधों का रोपण किया गया। जिसमें मुख्य प्रजाति गुलर, पीपल, शीशम, गुल्लू, बरगद आदि पौधों का रोपण किया गया। जिसमें जन प्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों, एनसीसी के छात्र- छात्राओं, विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों, वन प्रबंधन समितियों के सदस्य एवं ग्रामीणों के द्वारा पौधारोपण किया गया।

See also  महंगाई पर कांग्रेस का हमला: शशि सिंह बोलीं- केंद्र की नीतियों ने तोड़ी आम जनता की कमर,

कार्यक्रम के दौरान ट्री एटीएम के माध्यम से पौधा रोपण किया गया तथा किसान वृक्ष मित्र योजना के तहत हितग्राहियों को नीलगिरी पौधों का वितरण किया गया। बताया गया कि सरगुजा वनमण्डल में इस वर्ष अब तक कुल 31800 पौधों का रोपण विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किया जा चुका है।

Share This Article