Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग दुष्कर्म कांड: 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता, फरार आरोपी तरुण जायसवाल पटना से गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

आदिवासी समाज के उग्र प्रदर्शन के अगले ही दिन बिहार पुलिस ने दबोचा; ट्रांजिट रिमांड पर अंबिकापुर ला रही सरगुजा पुलिस,

अंबिकापुर। भफौली गांव में 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी तरुण जायसवाल को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को उसकी एक महिला मित्र के साथ पकड़ा गया। घटना के बाद से वह लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

- Advertisement -

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सरगुजा पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। उसके खिलाफ इनाम की भी घोषणा की गई थी। बिहार पुलिस की मदद से उसे पटना में दबोच लिया गया। अब सरगुजा पुलिस ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को अंबिकापुर लेकर लौट रही है।

- Advertisement -

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही सर्व आदिवासी समाज ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन को जल्द कार्रवाई का अल्टीमेटम भी दिया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उससे पूछताछ कर फरारी के दौरान उसकी गतिविधियों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच करेगी।

See also  स्वास्थ्य विभाग का डबल एक्शन: मलेरिया उन्मूलन अभियान तेज, एनॉलॉग पनीर की बिक्री पर कड़ा शिकंजा,
Share This Article