Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बस नहीं रोकने से नाराज निजी सुरक्षा गार्ड ने बाईक से बस का पीछा कर बीच रास्ते में बस रोककर की बस चालक की पिटाई, पुलिस ने विभिन्न धाराओं में किया मामला दर्ज,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । जिले के बिश्रामपुर क्षेत्र में एसईसीएल द्वारा अनुबंधित स्कूल बस में मुफ्त यात्रा नहीं मिलने से नाराज एक निजी सुरक्षा गार्ड ने फिल्मी अंदाज में बस का पीछा कर उसे बीच रास्ते रुकवा लिया। इसके बाद बस में चढ़कर चालक पर बंदूक तान दी और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

- Advertisement -

घटना के समय बस में कॉलेज के छात्र- छात्राएं सवार थे, जिन्होंने पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा।वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर आरोपी गार्ड के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

रास्ते में बस रोकने का किया इशारा-

पुलिस के अनुसार 3 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे एसईसीएल अनुबंधित स्कूल बस कॉलेज के छात्र- छात्राओं को लेकर बिश्रामपुर से अंबिकापुर जा रही थी। इसी दौरान आरटीआई कॉलोनी निवासी निजी सुरक्षा गार्ड मंगला यादव ने बस को रोकने का इशारा किया। बस चालक रविंद्र पासवान ने बस नहीं रोकी।

चालक ने बताया कि यह छात्रों के परिवहन के लिए निर्धारित स्कूल बस है और नियमों के अनुसार बीच रास्ते किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बैठाया जा सकता।

बाइक से पीछा कर बीच रास्ते रुकवाई बस-

बस नहीं रुकने से नाराज सुरक्षा गार्ड ने एक राहगीर की बाइक पर बैठकर बस का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर भटगांव मार्ग स्थित काली मंदिर के पास उसने बस को रुकवा लिया। बस रुकते ही आरोपी उसमें चढ़ गया और चालक से बहस शुरू कर दी। चालक द्वारा दोबारा नियमों का हवाला देने पर गार्ड ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया।

See also  CG NEWS : छत्तीसगढ़ मुठभेड़ : ऑपरेशन का सबसे बड़ा खुलासा

चालक पर तानी बंदूक, फिर की मारपीट-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गार्ड ने चालक पर बंदूक तान दी और गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से बस में बैठे छात्र- छात्राओं में अफरा- तफरी मच गई। बस में मौजूद छात्राएं डर के कारण सहम गईं और चालक को बचाने की गुहार लगाने लगीं, वहीं कुछ छात्रों ने हिम्मत दिखाते हुए बीच- बचाव किया।

इसी दौरान जिस बाइक पर बैठकर आरोपी बस तक पहुंचा था, उस बाइक चालक ने भी हस्तक्षेप किया और आरोपी के हाथ से बंदूक छीनकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

छात्रों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल-

घटना के दौरान बस में मौजूद कुछ छात्रों ने अपने मोबाइल फोन से पूरी वारदात का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर लोगों में सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन में हथियार के साथ इस तरह की हरकत पर सवाल उठने लगे हैं।

बस चालक ने दर्ज कराई शिकायत-

घटना के बाद बस चालक रविंद्र पासवान ने पूरे मामले की जानकारी एसईसीएल प्रबंधन को दी और बिश्रामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी निजी सुरक्षा गार्ड मंगला यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 30 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराएं 115 (2),126(2), 296 (बी) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल-

See also  भाजपा नेता के करीबी कारोबारी ने की आत्महत्या, कोयला कारोबार में विवाद के चलते तनाव

यह घटना केवल मारपीट का मामला नहीं बल्कि छात्रों की सुरक्षा से भी जुड़ा गंभीर विषय बन गई है। जिस बस में कॉलेज के छात्र- छात्राएं सफर कर रहे थे, उसी बस में हथियार लेकर चढ़ जाना और चालक के साथ मारपीट करना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।

अब पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article