Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को, दोपहर 12 से 3 बजे तक करेंगे मुलाकात

Aaj 24
By Aaj 24

मुख्यमंत्री निवास में आम नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम गुरुवार, 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे।

- Advertisement -

जनदर्शन के दौरान प्रदेशभर से आने वाले नागरिक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव रख सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय उनकी बातों को सुनेंगे और समस्याओं के त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

- Advertisement -

जनदर्शन का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को शासन स्तर पर अपनी शिकायतों और मांगों के निराकरण के लिए सीधे संवाद का मंच मिलेगा।

See also  नक्सली हमले में 9 DRG जवान-ड्राइवर शहीद : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान
Share This Article