Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

कमलपुर राधा गोविन्द मंदिर में सोलह प्रहर अखंड नाम संकीर्तन समारोह संपन्न

Aaj 24
By Aaj 24

तिरोधान दिवस एवं रास पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

सूरजपुर। कमलपुर स्थित श्री श्री राधा गोविन्द मंदिर में परम आराध्य श्री श्री मन मदन मोहन ब्रजवासी गोस्वामी जी के तिरोधान दिवस एवं रास पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोलह प्रहर अखंड नाम संकीर्तन समारोह का आयोजन किया गया।

- Advertisement -

प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार 23 नवंबर 2026 को आयोजित इस धार्मिक समारोह का शुभारंभ मंदिर परिसर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री गौरांग मंडल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Advertisement -

इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के नाम संकीर्तन में सहभागिता कर धार्मिक आस्था एवं भक्ति का परिचय दिया।

कार्यक्रम में मंदिर समिति की कार्यकारिणी के सदस्य कृष्ण कुमार विश्वास, मणि कृष्ण, धीरज विश्वास, शैलेन्द्र मंडल एवं संतोष दत्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ किया।

See also  असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन
Share This Article