Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

महंगाई पर कांग्रेस का हमला: शशि सिंह बोलीं- केंद्र की नीतियों ने तोड़ी आम जनता की कमर,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। कांग्रेस की सूरजपुर जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और इससे आम जनता की कमर टूट गई है।

- Advertisement -

उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हाल ही में 195 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले तीन महीनों में कुल 525 रुपये तक कीमत बढ़ चुकी है। घरेलू गैस सिलेंडर पर भी 62 रुपये की वृद्धि से मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।

- Advertisement -

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उनका कहना है कि एक्साइज ड्यूटी घटाने के दावे के बावजूद कई जगहों पर कीमतें बढ़ रही हैं। साथ ही हवाई ईंधन महंगा होने से हवाई यात्रा भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है।

शशि सिंह ने महंगाई को “भाजपा निर्मित आपदा” बताते हुए कहा कि खाद्य तेल, दूध, राशन जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ गया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है और बैंकिंग सेवाओं के नाम पर आम लोगों से शुल्क वसूला जा रहा है, जबकि बड़े उद्योगपतियों को राहत दी जा रही है।

सार्वजनिक उपक्रमों की बिक्री पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और आर्थिक असमानता बढ़ रही है।

अंत में शशि सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन करती रहेगी और जब तक आम जनता को राहत नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

See also  रतलाम में सबसे बड़ी कार्रवाई,3 करोड़ की एमडी ड्रग्स बरामद : पति पत्नी सहित चार आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने टीम को 10000 रु नगद पुरस्कार की घोषणा
Share This Article