Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं, असम में NDA की हैट्रिक तय – चुनाव प्रचार के दौरान बोले पीएम मोदी, राहुल बोले- सभी कॉन्ट्रैक्ट में 30% कमीशन लेती है पुडुचेरी सरकार

Priyanshu Ranjan

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के प्रचार के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को असम पहुंचे हैं। आज यानि सोमवार को उनकी ताबड़तोड़ 3 रैलियां हैं। बरपेटा में उन्होंने चुनावी सभा को अंबोधित करते हुए कहा कि असम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस की जीत की हैट्रिक लगेगी, वहीं कांग्रेस की हार की सेंचुरी होगी। बीजेपी जो कहती है करके दिखाती है। कांग्रेस के पास विकास का विजन नहीं है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पुडुचेरी पहुंचे हैं। उन्होंने लॉस्पेट में कहा- पुडुचेरी सरकार सभी अरकारी कॉन्ट्रैक्ट पर 30% कमीशन लेती है। उसने मंदिर की जमीनों पर भी कब्जा कर लिया है। राहुल ने वादा किया कि, कांग्रेस सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹2 हजार की मदद दी जाएगी। इसके अलावा महिलाओं को फ्री बस सर्विस मिलेगी।

- Advertisement -

पीएम की स्पीच के 3 पॉइंट

  • असम में बड़ी संख्या में हमारे सैनिक परिवार रहते हैं। कांग्रेस सेना के शौर्य को भी नीचा दिखाने की कोशिश करती है। हमेशा दुश्मनों को एजेंडे को हवा देने की कोशिश की।
  • कांग्रेस ने वही गीत गाया, जो पाकिस्तान ने लिखा था और जिसकी धुन पाकिस्तान ने तैयार की थी। जो उसे पसंद है। कांग्रेस नेताओं का पाकिस्तान कनेक्शन हमेशा देश पर भारी पड़ता है।
  • कांग्रेस ने हमारी फौज से कैसे विश्वासघात किया है, उसका एक उदाहरण वन रैंक वन पेंशन भी है। सत्ता के लिए कांग्रेस कुछ भी कर सकती है और असम को इसका बहुत नुकसान हुआ है।
See also  प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के शैक्षणिक भ्रमण के लिए जाने वाले विद्यार्थियों के दल को कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

राहुल की स्पीच के 3 पॉइंट

सरकारी और निजी क्षेत्रों में 30 हजार नई नौकरियां जनरेट करेगें। सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए उम्र की सीमा 40 साल तक बढ़ाएंगे। हर परिवार को ₹20 लाख का हेल्थकेयर बीमा मिलेगा।

- Advertisement -

पुडुचेरी में कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है। लोग रात में बाहर निकलने से डरते हैं। महिलाओं-बच्चों को असुरक्षा महसूस होती है।

खुद उपराज्यपाल ने यह स्वीकार किया है कि राज्य में स्कूली छात्रों के बीच नशे की लत तेजी से बढ़ रही है। उन्हें पता है कि यह समस्या मौजूद है।

पीएम बोले- असम के लोगों को बहुत सावधान-सतर्क रहना होगा

अपनी रैली के दौरान पीएम बोले- आपको बहुत सावधान और बहुत सतर्क रहना है। कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का साथ दे रही है। इतना ही नहीं, कांग्रेस अब इन अवैध कब्जों के खिलाफ हो रही कार्रवाई का भी विरोध कर रही है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस अमस में ऐसा कानून बनाने की बात कर रही है, जिसके बाद घुसपैठिया शब्द बोलने वालों को भी जेल हो जाएगी। क्या आपको ऐसा कानून मंजूर है। कांग्रेस कानून में ही घुसपैठियों को पीड़ित घोषित कर देगी। और यहां की जो बहुसंख्यक संतानें हैं, उन पर हमेशा जेल का खतरा मंडराता रहेगा। अपने हरेक इंटरव्यू में, भाषण में कांग्रेस के नेता ऐसे कानून की चर्चा कर रहे हैं।

 

Share This Article