AAJ24

[state_mirror_header]

“चिरमिरी में पानी की बर्बादी पर बड़ा सवाल: नगर निगम फेल, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से जवाब और समाधान की मांग”

Priyanshu Ranjan

✍️ रिपोर्ट: अंजन मुखर्जी, छोटा बाजार, चिरमिरी

- Advertisement -

चिरमिरी। हसदेव नदी से फिल्टर कर चिरमिरी नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जा रहे पानी की भारी बर्बादी को लेकर अब सवाल तेज हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से तत्काल हस्तक्षेप और समाधान की मांग की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हालक्षेत्र में मेन पाइपलाइन से जुड़े कई घरों में लगभग 24 घंटे पानी सप्लाई हो रही है। सीमित स्टोरेज क्षमता के कारण अतिरिक्त पानी सीधे नालियों में बहाया जा रहा है, जिससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

वहीं, ब्रांच लाइन वाले इलाकों में लोग पंप लगाकर पीने के पानी का उपयोग गाड़ी और रास्ता धोने में कर रहे हैं। “पब्लिक टैप” के नाम पर दिए गए कई कनेक्शन में नल तक मौजूद नहीं है, जिसके कारण लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह निष्क्रिय हैं और केवल आर्थिक लाभ तक सीमित हो गए हैं। गंदे पानी के जमाव से महामारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

लोगों ने सीधे तौर पर मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से मांग की है कि वे इस मामले में हस्तक्षेप कर जल आपूर्ति की सख्त मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, अवैध कनेक्शन और पंपिंग पर रोक लगाएं तथा पानी की बर्बादी रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी, तो यह समस्या गंभीर जनस्वास्थ्य संकट का रूप ले सकती है।

See also  रतलाम के एक मात्र खेल मैदान की ये कैसी दुर्दशा : कांग्रेस नेताओं ने किया नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण,नहीं सुधरने पर दी आंदोलन की चेतावनी

 

Share This Article