AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम /पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक संपन्न ; पम्पो पर प्रदर्शित की जाएगी स्टॉक की जानकारी -जिला प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश :स्टॉक सत्यापन सतत जारी -ड्रम/ बाटल मे पेट्रोल/डीजल नहीं दे,आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक नहीं खरीदी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम 25 मार्च  पेट्रोल ख़त्म होने की अफवाहों के चलते आज लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल पम्पो पर वाहन चालकों की भीड़ लगी रही और लोग बेवजह घबराते रहे। हालाँकि मंगलवार को उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र पेट्रोल पंप संचालको ने आज पर्याप्त व्यवस्था रखी थी और इस वजह से शाम होते होते भीड़ कम होने लगी।दूसरी और जिला प्रशासन ने पंप संचालको को अपने स्टॉक की जानकारी पंप पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए है ताकि लोगो को पेट्रोल की उपलब्धता की जानकारी मिल सके और अफवाहे न फ़ैल पाए।इसके अलावा जिले के प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर पेट्रोल/डीजल स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है।

- Advertisement -

जिले में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारु उपलब्धता और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष मे पेट्रोल पम्प संचालको की बैठक ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी आनंद गोले सहित पेट्रोल पम्प संचालक उपस्थित थे।

बैठक में सभी पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने पम्पों पर स्पष्ट रूप से बैनर अथवा फ्लेक्स लगाकर पम्प पर पेट्रोल एवं डीजल का स्टॉक उपलब्धता प्रदर्षित करे। किसी भी पम्प पर बोतल, केन, बैरल अथवा ड्रम में पेट्रोल-डीजल का विक्रय नहीं किया जाए। साथ ही बंद हो चुके पम्पों एवं अभी तक प्रारंभ नहीं हुए पम्पों पर सूचना पट्ट लगाकर उपभोक्ताओं को जानकारी देने के निर्देश दिए गए जिससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

बैठक में पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन एवं प्रत्येक तीन घंटे में स्टॉक की अद्यतन जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उपभोक्ताओं की लाइन को व्यवस्थित ढंग से लगवाने तथा भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए जिससेआपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों।

See also  छत्तीसगढ़/रायपुर: नगरीय निकाय कर्मचारियों द्वारा अपने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर 5 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव, कई संगठनों का समर्थन...

राजस्व अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर स्टॉक सत्यापन सतत जारी ,जिले मे डीजल/पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

रतलाम कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर पेट्रोल/डीजल स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है।अधिकारियों द्वारा समझाईश दी जा रही हैं कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी हुई है

आमजन अफवाहों मे आकर पेनिक खरीदी नहीं करे। पेट्रोल पम्प संचालको को निर्देशित किया गया है कि वाहन चालकों को वाहनों मे ही डीज़ल/पेट्रोल दिया जाये । ड्रम/बोटल मे डीजल/पेट्रोल किसी भी स्थिति में नही दिया जाये ।

राजस्व अधिकारियों द्वारा प्रातः काल से ही कराड़िया स्थित पेट्रोल पंप, कालूखेड़ा पेट्रोल पंप, भारत पेट्रोलियम, लाला खेड़ा (ग्रामीण जावरा), एचपी पावर हाउस रोड पंप सहित राज किसान सेवा केंद्र धरौला,कश्यप पेट्रोल पंप, फ्रेंड्स ऑटोमोबाइल (इंडियन ऑयल), मामटखेड़ा पेट्रोल पंप एवं माहेश्वरी पंप (करिया, सैलाना),श्री विनायक पेट्रोल पंप (बंजली रोड) का राजस्व अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

रतलाम शहर एसडीएम आर्ची हरित, एसडीएम जावरा सुनील जयसवाल एस डी एम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर,एसडीएम सैलाना तरूण जैन, एस डी एम आलोट रचना शर्मा ,तहसीलदार रतलाम शहर ऋषभ ठाकुर ,तहसीलदार रतलाम ग्रामीण आशीष उपाध्याय, तहसीलदार बाजना मनीष जैन, नायब तहसीलदार पिन्की साठे सहित सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में पेट्रोल पम्पो पर स्टाक का सत्यापन किया गया। क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की पर्याप्त आपूर्ति बनी हुई है।

Share This Article