Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मध्यप्रदेश भाजपा की बड़ी घोषणा; बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के 28 जिला अध्यक्षों की घोषणा,देवास से प्रमोद डोगलिया और खड़वा में वरुण भावरे को मिली कमान 

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

भोपाल, 25 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा (मध्यप्रदेश) द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह नियुक्तियां मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार द्वारा प्रदेश नेतृत्व की सहमति से की गई हैं।

- Advertisement -

जारी सूची के अनुसार प्रदेश के 28 जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें मुरैना से सोनू जाटव, दतिया से गोविंद परिहार, ग्वालियर से राजेन्द्र अकोदिया, गुना से नरेंद्र बड़गुजर (अहिरवार), टीकमगढ़ से मुकेश अहिरवार, अशोक नगर से राजेश पंथी, सतना से राजेन्द्र दहिया, सिंगरौली से सीताराम वर्मा, शहडोल से कमल खटीक, मंडला से जुगल किशोर बघेल, नरसिंहपुर से कमल खटीक, बालाघाट से सिद्धार्थ पाटिल, छिंदवाड़ा से लोकेश उइके, पांडुर्णा से खेवराज सोनकर, नर्मदापुरम से दिनेश चौधरी, हरदा से कमलेश सेनजकर, बैतूल से किशोर बरडे, विदिशा से कमलेश मेहर, धार ग्रामीण से धीरज बालेश्वर एवं अलीराजपुर से सोहन डुडवे शामिल हैं।

इसी क्रम में झाबुआ से गुलाब परमार, खंडवा से वरुण भावरे, बुरहानपुर से राजकुमार बाघ, बड़वानी से मोहन चितावले, शाजापुर से सुनील मालवीय, देवास से प्रमोद मोहनलाल डोगलिया, मंदसौर से रतन अटेला एवं नीमच से रवि गोयल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह परमार ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उक्त जानकारी भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश के सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

See also  बंगाल चुनाव से पहले PM मोदी से मिले अधीर रंजन चौधरी, जानिए किन मुद्दों पर हुई बात
Share This Article