Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में इंस्टाग्राम पर दोस्ती,फिर फंसाया जाल में :15 वर्षीय नाबालिग को बनाया बंधक,वसूले पैसे; विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट,आरोपी फरार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा पत्रकार की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत एक नाबालिग किशोर को डरा-धमकाकर अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों ने न केवल किशोर को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की, बल्कि झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे हजारों रुपये भी वसूल लिए। हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने किशोर के घर में घुसकर उसके माता-पिता और बीच-बचाव करने आए पड़ोसियों के साथ भी अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

- Advertisement -

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़ित किशोर की जान-पहचान करीब एक साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से एक लड़की से हुई थी। मई 2025 में उक्त लड़की ने किशोर को बहाने से अपने घर बुलाया। वहां पहले से मौजूद उसके मुंहबोले मामा शोएब और मां आरती ने नाबालिग बालक को बंधक बना लिया। आरोप है कि शोएब ने किशोर के साथ मारपीट की और उसे 5-6 घंटे तक कमरे में बंद रखा।

झूठी रिपोर्ट की धमकी देकर वसूले 10 हजार रुपये
​घटना के बाद आरोपियों ने किशोर को डराना शुरू कर दिया। उन्होंने धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वे उसके खिलाफ पुलिस में झूठी रिपोर्ट दर्ज करा देंगे। डर के मारे किशोर ने अपने दोस्तों और अपनी जमा पूंजी से जोड़कर कुल 10 हज़ार रुपये आरोपियों को दे दिए। दहशत के कारण किशोर के माता-पिता ने उसे कुछ समय के लिए शहर से बाहर रिश्तेदार के घर भी भेज दिया था।

See also  रतलाम में एक बार फिर गुंडागर्दी : सोने चांदी की दुकान पर काम करने वाले युवक पर चाकुओं से हमला,आरोपी फरार, हमलावरों की तलाश जारी

घर में घुसकर हमला, मंगलसूत्र भी तोड़ा
​मामला यहीं नहीं रुका। जनवरी 2026 में आरोपी शोएब, आरती और उनके कुछ अन्य साथी किशोर के घर पहुंचे। आरोपियों ने घर का दरवाजा बंद कर किशोर और उसके माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए पिता की उंगली में चोट आई और मां के साथ भी धक्का-मुक्की की गई, जिससे उनका मंगलसूत्र टूट गया। जब पड़ोसी बचाने आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
​पीड़ित पक्ष की शिकायत और इंस्टाग्राम चैट के साक्ष्यों के आधार पर, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2) और 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच उप-निरीक्षक हिमाल सिंह डामोर को सौंपी गई है।

Share This Article