Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के एक मात्र खेल मैदान की ये कैसी दुर्दशा : कांग्रेस नेताओं ने किया नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण,नहीं सुधरने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम/शहर के मुख्य खेल मैदान में एक माह से खेल गतिविधियां बंद पड़ी है। खेल मैदान प्रशासनिक उदासीनता का शिकार हो गया है। खेल मैदान में 27 जून 2025 को एमपी रीजनल इंडस्ट्री स्किल एंड एम्प्लायमेंट (RISE) कान्क्लेव आयोजित की गई थी, आयोजन व उसकी साज-सज्जा के लिए मैदान में डोम लगाए गए थे तथा परिसर समतल करने व आवागमन के लिए मैदान में जगह-जगह बड़ी मात्रा में गिट्टी व मुर्रम डाला गया था। इससे मैदान पर बनी क्रिकेट खेलने की पीच व दौड़ने तथा वाकिंग के लिए बना ट्रेक भी नष्ट हो गया। मैदान में जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए है तथा गिद्दी व मुर्रम पड़ा होने से खेल गतिविधियां बंद हो गई है। आयोजन के मुख्य अथिति मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्टेडियम को अच्छा बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा की थी। एक माह गुजर जाने के बाद भी प्रशासन मैदान ठीक नहीं कर पाया है

- Advertisement -

गुरुवार दोपहर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस टीम ने मैदान का अवलोकन किया। मैदान की दुर्दशा देखकर कांग्रेस नेताओं ने वहीं से नगर निगम आयुक्त अनिल भाना से मोबाइल फोन पर चर्चा की तथा मैदान पर कोई सुधार कार्य नहीं चलने की शिकायत कर जल्द मैदान को सुधारने का कहा। आयुक्त द्वारा मौसम खुलते ही कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।

कांगेस नेता शांतिलाल वर्मा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि मैदान की हालत से शहर के खिलाड़ी मैदान में खेलने से वंचित हो रहे हैं ।आयोजन के एक माह बाद भी मैदान से गिट्टी व मुर्रम नहीं हटाया गया है और न ही मैदान साफ कर व्यवस्थित किया गया । इसके चलते शहर के बीचो-बीच स्थित इस मुख्य खेल मैदान में न तो खिलाड़ी खेल पा रहे हैं और न ही वरिष्ठजन वॉकिंग कर पा रहे हैं। प्रशासन ने खेल मैदान को ठीक करने की दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। खेल मैदान को नष्ट करने से खिलाड़ियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तथा उन्हें वह अन्य स्थानों पर खेलने जाना पड़ रहा है। मैदान को जल्द ठीक कर खेलने लायक नहीं बनाया गया तो कांग्रेस द्वारा इस मुद्दे को लेकर खेल संगठनों एवं आम नागरिकों को साथ लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

See also  रतलाम में मनोनयन :राजकुमारी प्रजापत बनी राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत महिला विंग की जिला अध्यक्ष,पत्रकार जगत में हर्ष की लहर

अवलोकन के दौरान नगर निगम में उपनेता कमरुद्दीन कछवाय, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, कांग्रेस नेता राजीव रावत, मंसूर अली पटौदी, रश्मि सिंह, पार्षद सलीम बागवान, जगदीश अकोदिया, प्रदीप राठौड़, हेमंत नेका, रशीद अंसारी, इकरार चौधरी, सहित कार्यकर्ता एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे

Share This Article